फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Another big action on education mafia Rajendra Kushwaha in ghazipur property worth two crore 65 lakhs attached

Ghazipur News: शिक्षा माफिया राजेंद्र कुशवाहा पर एक और बड़ी कार्रवाई, दो करोड़ 65 लाख की संपत्ति कुर्क

Thu, 30 Jun 2022 07:05 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 30 Jun 2022 07:05 PM IST
सार

गाजीपुर में शिक्षा माफिया राजेंद्र कुशवाहा और नकल गिरोह पर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। गुरुवार को राजेंद्र कुशवाहा की करोड़ों की भूमि को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर लिया गया। 

विज्ञापन
Another big action on education mafia Rajendra Kushwaha in ghazipur  property worth two crore 65 lakhs attached
शिक्षा माफिया की संपत्ति कुर्क (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में भू-माफिया और शिक्षा माफिया के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गुरुवार को गाजीपुर के आदर्श बाजार स्थित शिक्षा माफिया राजेंद्र कुशवाहा की दो करोड़ 65 लाख रुपये की संपत्ति को कुर्क कर लिया गया। गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई हुई। उसके खिलाफ वर्ष 2016 में सामूहिक नकल कराने के मामले में गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था।  

विज्ञापन


इस शिक्षा माफिया के खिलाफ पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है। अब तक नकल माफिया गिरोह की 30 करोड़ 46 लाख रुपये की चल और अचल संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। छावनी लाइन निवासी शिक्षा माफिया राजेंद्र कुशवाहा के खिलाफ पुलिस आख्या के आधार पर डीएम ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत कुर्की का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन


गुरुवार शाम चार बजे सदर एसडीएम प्रतिभा मिश्रा, सीओ सिटी गौरव कुमार के नेतृत्व में राजस्व टीम आदर्श बाजार पहुंची। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने शिक्षा माफिया के आईटीआई कॉलेज की भूमि को डुगडुगी पिटवाकर कुर्की कराई। भूमि की अनुमानित मूल्य लगभग दो करोड़ 65 लाख रुपये है जिसकी रजिस्ट्री राजेंद्र कुशवाहा के नाम पर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल विमलेश मौर्या ने बताया डीएम के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई को मिलाकर नकल माफिया पारस कुशवाहा गिरोह की अब तक लगभग 30 करोड़ 46 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत कुर्क किया जा चुका है। इसके तहत गैंग लीडर पारस कुशवाहा की 12 करोड़ 31 लाख, राजेंद्र कुशवाहा की 12 करोड़ 22 लाख और महेंद्र कुशवाहा की पांच करोड़ 94 लाख की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।  बीते 13 मई को जिला प्रशासन की टीम ने आदर्श बाजार स्थित आईटीआई कॉलेज की इमारत को कुर्क किया था। 

वर्ष 2016 में मनचाहे परिणाम दिलाने वाले रैकेट का हुआ था खुलासा

परीक्षा में नकल की सुविधा मुहैया कराकर मनचाहे परिणाम दिलाने का ठेका लेने वाले रैकेट के काले कारनामे का खुलासा वर्ष 2016 में उस समय हुआ था, जब पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में राजेंद्र कुशवाहा के भाई पारस कुशवाहा के विद्यालय के एक ही कमरे के 12 छात्रों ने प्रदेश में टॉप किया था। जांच के बाद सारा माजरा जब सामने आया तो 28 छात्रों की प्रवेश परीक्षा निरस्त कर दी गई थी।

 

इस मामले में पारस कुशवाहा सहित अन्य जेल भी भेजे गए थे। उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी हुई थी। यही नहीं बुद्धम शरणम इंटर कॉलेज में हुई टीईटी परीक्षा में सामूहिक नकल पकड़ी गई थी। यह कार्रवाई एसटीएफ की वाराणसी यूनिट ने की थी। इस दौरान भी पारस कुशवाहा को जेल जाना पड़ा था। बीते वर्ष अगस्त माह में जिला प्रशासन के आदेश पर राजेंद्र कुशवाहा के भाई पारस कुशवाहा के प्रबंधन वाले शिक्षण संस्थान बुद्धम शरणम इंटर कॉलेज, ग्लोरियस पब्लिक स्कूल आदर्श गांव छावनी लाइन के अलावा फतेहउल्लाहपुर स्थित डिग्री कॉलेज की बिल्डिंग, दस भूखंड और छह बाइक, चार लग्जरी वाहन कुर्क किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed