फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Another accused arrested for cheating in the name of job

Ghazipur News: नौकरी के नाम पर ठगी एक और आरोपी गिरफ्तार

Mon, 14 Apr 2025 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Another accused arrested for cheating in the name of job
जमानिया । नौकरी के नाम पर करोड़ों रुपये ठगी करने के मामले में सोमवार को रेवतीपुर पुलिस ने नगदीलपुर स्थित बक्शू बाबा कोचिंग एकेडमी के कर्मचारी आरोपी फैयाज खान को गिरफ्तार कर लिया। वह संचालक का सहयोगी और करीबी है। वह चार महीने से फरार चल रहा था। वह बिहार जाने के लिए दिलदारनगर के वायरलेस चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रहा था। अब तक कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

दिलदारनगर थाना क्षेत्र के उसिया गांव निवासी फैयाज खान के खिलाफ नौकरी के नाम पर लोगों से पैसे लेने और पैसे वापस मांगने पर धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। रेवतीपुर थाने में उसके खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पिछले चार महीने से फरार चल रहा था। आरोपी कोचिंग एकेडमी के संचालक विनोद गुप्ता का करीबी है। ठगी के मामले में संचालक विनोद गुप्ता पहले से ही सलाखों के पीछे है। अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसमें से दो आरोपी कृष्णा उपाध्याय और विपिन यादव जमानत पर बाहर हैं, जबकि विनोद गुप्ता और दीपू जेल में हैं। इस मामले में कुल 20 आरोपी नामजद हैं। इनमें से 15 अब भी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक मुख्य वांछित आरोपी बिहार निवासी नीतू श्रीवास्तव उर्फ आदित्य की तलाश जारी है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed