फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ankita and Manoj selected in CISF

Ghazipur News: सीआईएसएफ में अंकिता और मनोज का चयन

Fri, 05 Sep 2025 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Ankita and Manoj selected in CISF
मौधा। करमपुर स्थित मेघबरन सिंह हॉकी एकेडमी के दो खिलाड़ियों अंकिता पाल और अंतरराष्ट्रीय सब जूनियर खेल चुके मनोज यादव का चयन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से एकेडमी के खिलाड़ियों, स्टेडियम के निदेशक और खेल प्रेमियों में प्रसन्नता व्याप्त है। प्रतापगढ़ निवासी अंकिता पाल पिछले पांच वर्षों से मेघबरन सिंह स्टेडियम करमपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने जूनियर नेशनल (2022) और सीनियर नेशनल (2023) में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने खेलो इंडिया गेम्स, विश्वविद्यालय खेलों में भाग लिया। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर से पूर्वी क्षेत्रीय विश्वविद्यालय खेलों में पदक भी जीता। ईदिलपुर निवासी मनोज यादव का सफर भारतीय सब-जूनियर हॉकी टीम तक का रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनोज ने जर्मनी के बर्लिन में आयोजित फोर नेशनल टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसमें टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया था।मेघबरन स्टेडियम के निदेशक पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने कहा कि यह सफलता केवल करमपुर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की सफलता है। इस पर हम सभी को गर्व है। बेटियों का आगे बढ़ना हमारे लिए विशेष गर्व का विषय है। अंकिता की उपलब्धि यह दर्शाती है कि खेलों के माध्यम से नारी सशक्तीकरण का सपना भी साकार हो रहा है। स्टेडियम के महासचिव अनिकेत सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि स्व. तेजबहादुर सिंह के सपनों को पूरा करने की दिशा में एक और मील का पत्थर है। कोच इंद्रदेव ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed