फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Animal Husbandry Department team reached the village, got the medicine after examining the animals

गांव में पहुंची पशुपालन विभाग की टीम, पशुओं की जांच कर दी दवा

Sun, 01 Aug 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Animal Husbandry Department team reached the village, got the medicine after examining the animals
शेरपुर गांव में कैंप लगाकर दवा का वितरण करते पशु चिकित्सक संतोष कुमार। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
जमानिया। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांव में खुरपका एवं मुंहपका रोग फैलने की खबर से सक्रिय हुए पशु पालन विभाग की टीम ने रविवार को क्षेत्र के प्रभावित गांवों में जाकर पशुओं की स्थिति की जानकारी ली। कैंप लगाकर पशुओं की जांच की गई और दवाएं दी गईं। खुरपका और मुंहपका की बीमारी बढ़ी शीर्षक से अमर उजाला के रविवार के अंक में पेज संख्या पांच पर खबर प्रकाशित होने के बाद पशुपालन विभाग हरकत में आ गया है। रविवार को पशु पालन विभाग की ओर गांव में कैंप लगाया गया और भ्रमण कर पशुओं की स्थिति की जानकारी ली गई। क्षेत्र के पचोखर, फुल्ली, आलमगंज, रसूलपुर, शेरपुर, शाहपुर आदि गांव के पशुओं में बीमारी फैलने की खबर पर पशुपालन विभाग की टीम पहुंची। पशुओं की जांच कर दवा का वितरण किया। इस पर पंकज तिवारी, रविंद्र तिवारी, सदानंद पटेल, मुरली राय, राजेश राय आदि ग्रामीणों ने अमर उजाला के प्रति आभार व्यक्त किया। पशुपालन विभाग के चिकित्सक सहित वैक्सीनेटर एवं अन्य कर्मचारियों ने सभी गांव का दौरा किया और पशुपालकों के पशुओं की जांच कर दवा दी। क्षेत्र में बड़ी संख्या में पशुओं में बीमारी पाए जाने के कारण शेरपुर गांव में कैंप भी लगाया गया। इस संबंध में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जांच की गई जहां खुरपका एवं मुंहपका रोग के पशु नहीं पाए गए हैं लेकिन उससे मिलती-जुलती फुट रॉट नाम की बीमारी से पशु ग्रसित मिले हैं। समय से जानकारी हो जाने के चलते पशुओं को कोई खतरा नहीं है। पशुपालकों को पशु एवं पशुशाला की साफ-सफाई रखने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि बीमारी की रोकथाम के लिए लगातार कैंप लगाया जाएगा। इस अवसर पर मिट्ठू शर्मा, राजू यादव, राधेश्याम त्रिपाठी आदि पशुपालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed