फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Angry woman's death happened on postnatal

प्रसव के बाद महिला की मौत पर फूटा गुस्सा

Mon, 16 Feb 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Mon, 16 Feb 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
Angry woman's death happened on postnatal

थाना क्षेत्र के पशुहाट के पास एक निजी नर्सिगिंहोम में आपरेशन कर प्रसव कराए गए मामले में महिला की बीते रविवार की रात मौत हो गई। इससे नाराज परिवारीजनों ने सोमवार की सुबह नर्सिगिंहोम में जमकर हंगामा किया। बाद में चिकित्सक पर कार्रवाई तथा मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम भी कर दिया।

विज्ञापन


 उनका आरोप था कि चिकित्सक की लापरवाही से ही प्रसव के बाद महिला की मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के परिजनों को समझा-बुझाकर कर शांत किया। नर्सिगिंहोम संचालक की ओर से मुआवजा दिए जाने पर लोगों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया। इसके बाद परिवारीजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन



गहमर थाना क्षेत्र के मनिया गांव निवासी विरेंद्र राम की पत्नी पूनम (20) को रविवार को प्रसव पीड़ा महसूस हुई तो परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पहुंचे। वहां कार्यरत एएनएम ने आवश्यक उपचार के बाद सामान्य प्रसव होने की बात कहकर प्रसूता को घर ले जाने की सलाह दी। परिजन प्रसूता को घर लेकर लौटे तो जब वह असहनीय पीड़ा से छटपटाने लगी तो परिवार के लोगों ने पुन: भदौरा लाकर एक निजी चिकित्सक के यहां दिखाया। यहां चिकित्सिका ने आपरेशन से डिलीवरी की बात कही। बाद में एक निजी नर्सिगिंहोम के एजेंट को मोबाइल से फोन कर बुलाया और प्रसूता को परिवार संग आपरेशन के लिए एजेंट के साथ भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां आपरेशन के बाद महिला ने बच्ची को जन्म दिया। लेकिन अधिक रक्तस्राव होने से प्रसव के आधे घंटे बाद ही महिला की मौत हो गई। इसको लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के श्वसुर नारद राम ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दिलदारनगर पुलिस को तहरीर दी।


इस दौरान नर्सिगिंहोम का संचालक और चिकित्सक नर्सिगिंहोम छोड़कर भाग खड़े हुए जबकि परिवारीजन आवश्यक कार्रवाई की मांगा कोे लेकर शव के साथ रातभर नर्सिगिंहोम में पड़े रहे। सोमवार की सुबह परिवारीजनों ने नर्सिगिंहोम में हंगामा करने के साथ ही  चक्काजाम कर स्टेशन रोड पर धरना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृत प्रसूता को परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बाद में नर्सिगिंहोम संचालक को बुलावकर पुलिस ने मुआवजा दिलाया। इसके बाद  मामला शांत हुआ। परिवार के लोग मृतका का शव लेकर घर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed