फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Angry villagers opened a front against the forest department after their homes were destroyed.

Ghazipur News: घर उजाड़ने से नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा

Thu, 25 Dec 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers opened a front against the forest department after their homes were destroyed.
मड़िहान तहसील पर प्रदर्शन करते अमोई गांव के ग्रामीण।-सोशल मीडिया।
भावां। मड़िहान वन विभाग द्वारा बिना किसी नोटिस के ही जेसीबी लगाकर रिहायशी मकानों को ध्वस्त करने से नाराज अमोई गांव के ग्रामीणों ने मड़िहान तहसील का घेराव कर प्रदर्शन किया। बुधवार को उपजिलाधिकारी को पत्रक देकर ग्रामीणों ने न्याय की गुहार लगाई। एसडीएम को दिए गए पत्रक में अमोई गांव निवासी शिवलाल का कहना है कि गांव के लगभग 200 से अधिक भूमिहीन गरीब, किसान वर्षों से वन विभाग की जमीन पर घर बनाकर खेती-बाड़ी कर गुजर बसर करते चले आ रहे हैं। उनके द्वारा वनाधिकार अधिनियम 2005 के तहत काबिज दाखिल होकर दावा दाखिल करते हुए एक कमेटी का गठन भी किया है। मड़िहान वन विभाग की तरफ से बुधवार को बिना किसी नोटिस के ही जेसीबी लगाकर रियासी मकानों को ध्वस्त कर गरीबों को बेघर किया जा रहा है। वही विभाग के इस प्रकार के कृत्य से दो सौ परिवार सड़क पर आने की कगार पर पहुंच गए हैं। आरोप है कि अब तक छह आशियाना वन विभाग ने उजाड़ दिया है। प्रदर्शन करने वालों में घनश्याम कोल, रामरति, नन्हकू, पप्पू, तौलन, रामखेलावन, मनोज कुमार, सरपु, सुरेखा, संजू, हीरालाल, लल्लू, भानु प्रताप, शिवपूजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed