फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Angry activists surrounded the police station after three youths were held hostage and beaten.

Ghazipur News: तीन युवकों को बंधक बनाकर पीटने से नाराज कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना

Mon, 03 Nov 2025 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Angry activists surrounded the police station after three youths were held hostage and beaten.
मरदह थाने का घेराव करते भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता। संवाद
मरदह। बरही गांव स्थित एक मैरेज हॉल संचालक पर आरोप है कि 13 दिन पहले तीन युवकों को बंधक बनाकर पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर नाराज भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार की सुबह 11 बजे थाने का घेराव कर धरना- प्रदर्शन शुरू कर दिया। मैरेज हॉल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कासिमाबाद सीओ शुभम वर्मा के आश्वासन पर दो घंटे बाद दोपहर एक बजे धरना समाप्त हुआ। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विरेन्द्र उर्फ वीरू ने कहा कि 21 अक्तूबर को बरही गांव स्थित एक निजी मैरेज हाॅल के संचालक ने तीन युवकों को बंधक बनाकर मारा- पीटा था। इस मामले में पीड़ितों द्वारा थाने में चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। करीब दस दिन बीत जाने के बाद पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे क्षुब्ध परिजनों व पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता संत रविदास मंदिर परिसर बैठक करने के बाद जूलुस निकालकर थाने के मुख्य गेट पर पहुंचे और घेराव करते हुए धरने पर बैठ गए। साथ ही नारेबाजी शुरू कर दी। धरनारत लोगों ने हाथों में विभिन्न श्लोगन लिखी तख्तियां ली थीं। सूचना पर पहुंचे कासिमाबाद सीओ शुभम वर्मा ने आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि पीड़ित दुल्लहपुर थाना के छपरी गांव निवासी गुलशन कुमार, आकाश कुमार, विक्की कुमार की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व में ही चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ एससी- एसटी एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रर्दशन कर रहे लोगों को सीओ ने आश्वस्त दिया कि जल्द विधिक कार्रवाई पूरी की जाएगी। इस मौके पर भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विरेंद्र , आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष आशुतोष, विनय सागर, रंजीत, गोरखनाथ, सूर्य प्रताप, शिब्बू अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed