फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Anger against tax increases intac

टैक्स वृद्धि के खिलाफ गुस्सा बरकरार

Wed, 25 Feb 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 25 Feb 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Anger against tax increases intac
नगर पालिका की तरफ से की गई टैक्स वृद्धि के खिलाफ शोषित समाज दल भी सामने आ गया है। दल के तुलसिया का पुल स्थित कार्यालय से बुधवार को जुलूस निकाला गया। जुलूस शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए सरजू पांडेय पार्क पहुंचकर धरना सभा में तब्दील हो गया।
विज्ञापन


जुलूस में शामिल लोग टैक्स वृद्धि के विरोध में नारेबाजी भी कर रहे थे। सभा की अध्यक्षता कर रहे दल के नेता प्रेमप्रकाश भारती ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की गलत नीतियों के कारण देश-प्रदेश की जनता त्रस्त है। रोटी, कपड़ा, मकान, पढ़ाई और दवा के लिए लोग तरस रहे हैं, जिसकी सरकार की ओर से गारंटी दी जानी चाहिए उन्होंने कहा कि पालिका परिषद क्षेत्र में बीस गुना टैक्स की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


इसके जरिए आम जन का शोषण किया जा रहा है। इसके विरोध में हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। चेेतावनी दी कि 15 मार्च तक टैक्स वृद्धि वापस नहीं हुई तो जिला मुख्यालय पर अखिल भारतीय स्वच्छकार मंच तथा उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के सहयोग से 19 मार्च से बेमियादी हड़ताल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राशिद उमर अंसारी ने गलत नीतियों को लेकर सरकार को कोसते हुए कहा कि टैक्स वृद्धि वापस नहीं ली गई तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। सभा में इस्लाम पार्टी के महासचिव मुहम्मद यूसुफ कमर अंसारी, राजेंद्र अस्थाना, लूसा भारती, सरदार इकबाल अहमद कुरैशी, रामचंद्र, अमेरिका यादव,


दिलीप परवाना, नसरुद्दीन अंसारी, जियाउद्दीन अंसारी, पारस वनवासी, वकील अहमद, इस्लाम, रिंकू इब्राहिमी, मुहम्मद शाहिद, भोला इब्राहिमी, चंदन रावत, मुहम्मद इलियास तथा पप्पू कुरैशी ने विचार व्यक्त किया। धरना का संचालन हमराज भारती और नुरूल हसन ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed