फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Andu runway rejuvenation exercise

अंधऊ हवाई पट्टी के कायाकल्प की कवायद

Thu, 12 Jan 2017 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Thu, 12 Jan 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
Andu runway rejuvenation exercise
अंधऊ हवाई पट्टी के कायाकल्प की कवायद
केंद्र सरकार विमानन नीति के तहत अंधऊ हवाई पट्टी को पुनर्जीवित करने की कवायद शुरू की है। ऐसा होने के बाद जनपद ही नहीं पूर्वांचल और बिहार राज्यों को इसका फायदा होगा। हवाई पट्टी से जहाजें उड़ान भर सकती हैं। इससे आसपास के जिले ही नहीं पश्चिमी बिहार के भी अनेक जनपद लाभान्वित होंगे।  द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान शहर से सटे अंधऊ गांव के पास हवाई पट्टी का निर्माण कराया गया था। यह हवाई पट्टी 200 बिगहे में बना है।
विज्ञापन


वर्तमान में हवाई पट्टी में बने डाक बंगले और रन-वे की देखभाल पीडब्लूडी की ओर से किया जाता है। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला संयोजक राघवेंद्र शर्मा ने पहली बार नौ अक्टूबर 2016 को केंद्रीय नागरीक उड्डयन विभाग को पत्र भेजा था। पत्र में अंधऊ हवाई पट्टी को उच्चीकृत और विकसित करने के लिए केंद्र सरकार के विमानन मंत्रालय को छह जनवरी 2017 को पत्र भेजा है। इसके पूर्व भी कई बार सरकार को पत्र भेजा जा चुका है। नागर विमानन मंत्रालय ने पत्र का जवाब देते हुए बताया कि अगर राज्य सरकार चाहे तो अंधऊ हवाई पट्टी से घरेलू उड़ानों का संचालन शुरू हो सकता है।
विज्ञापन


अंधऊ हवाई पट्टी को एयरपोर्ट बनाने से पूर्वांचल के लोगों को सड़क मार्ग की बजाय हवाई यात्रा करने का विकल्प मिल सकता है। यही नहीं हवाई अड्डा बनने से लोगों को रोजगार भी प्राप्त होगा और पट्टी के आसपास के क्षेत्रों का विकास होगा। इससे जहां आवागमन सुगम होगा, वहीं समय की बचत भी होगी। साथ ही व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। केंद्र सरकार ने जिस विमानन नीति को मंजूरी दी है। इसके तहत बेहतर कनेक्टिविटी के लिए देश के उपेक्षित हवाई अड्डों को पुनर्जीवित करना है। कुछ दिन पहले राज्य सरकार ने प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने की कवायद शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 सरकार ने प्रदेश में स्थित 16 हवाई पट्टियों को पीपीपी माडल से विकसित करने की तैयारी चल रही है। लेकिन उसमें अंधऊ हवाई पट्टी शामिल नहीं है। केंद्रीय नागरीक उ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed