फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Anarchists raided the house of BJP Mandal President...

अराजकतत्वों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर बोला धावा...

Sun, 01 May 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Anarchists raided the house of BJP Mandal President...
बिरनो। थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव में शनिवार की रात अराजकतत्वों ने कोटे की दुकान के चयन को लेकर बिरनो के भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर धावा बोल दिया और साथ ही ईंट-पत्थर चलाए। घर में मौजूद लोगों ने किसी तरह जान बचाई। हमले में मंडल अध्यक्ष मन्नू राजभर को हल्की चोटें आई। रविवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कराया। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि भैरोपुर गांव की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान 10 माह से बर्खास्त चल रही थी। इस मामले में करीब एक माह पूर्व तत्कालीन सदर एसडीएम के निर्देश पर सप्लाई इंस्पेक्टर चयन के लिए गए थे। उस दौरान तीन लोगों ने आवेदन किया था और मतदान भी हुआ था, लेकिन चयन नहीं हो पाया था। कारण कि मतदान प्रक्रिया पर धांधली का आरोप लगा था। इसके ग्राम प्रधान और बिरनो के भाजपा मंडल अध्यक्ष मन्नू राजभर ने पुन: दुकान के चयन के लिए मतदान को लेकर एसडीएम को पत्र दिया था। इसके बाद भैरोपुर ग्राम सभा में बीते 30 अप्रैल को खुली बैठक कर मतदान संपन्न कराया गया था। इसमें दीपमाला ने 60 मतों से रामदुलारी को पराजित किया था।
विज्ञापन

कोटे की दुकान को लेकर मतदान से नाराज अराजकतत्व देर रात बिरनो भाजपा मंडल अध्यक्ष मन्नू राजभर के घर पहुंचे। उस समय वह अपने परिवार और कुछ लोगों के साथ बैठे थे। अराजकतत्व मंडल अध्यक्ष के घर पर पत्थरबाजी करने के साथ लाठी-डंडे चलाने लगे। इस घटना में कुछ लोगों को चोटें भी आई और पीड़ित परिजनों ने किसी तरह घर में छुप कर जान बचाई। इस मामले पर भाजपा पदाधिकारियों ने थाने पर पहुंचकर थानाध्यक्ष और कासिमाबाद सीओ विजय आनंद शाही से मिलकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस पर सीओ ने जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान करने का आश्वासन दिया। पीड़ित बिरनो के भाजपा मंडल अध्यक्ष मन्नू राजभर की तहरीर पर पुलिस ने नौ के खिलाफ नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि तीन आरोपी भैरोपुर गांव निवासी मुन्ना राजभर, हरकेश राजभर और आदित्यराजभर को गिरफ्तार चालान कर दिया गया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। साथ ही अज्ञात आरोपियों को भी चिन्हित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed