फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Anarchists injured electrical workers by beating them up

अराजकतत्वों ने विद्युत कर्मियों को मारपीटकर किया घायल

Sun, 12 Sep 2021 09:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Anarchists injured electrical workers by beating them up
अराजकतत्वों ने विद्युत कर्मियों को पीटकर किया घायल
विज्ञापन

गाजीपुर के मरदह क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र पर शनिवार की रात पहुंचे आधा दर्जन अराजकतत्वों ने बिजली संचालन के संबंध में पूछताछ करने के साथ ड्यूटी पर तैनात एसएसओ उमेश कुमार और सुजीत कुमार के साथ अभद्रता करते हुए मारने-पीटने लगे। साथ ही उपकेंद्र पर तोड़फोड़ की। अवर अभियंता मिथिलेश यादव ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस पूछताछ में जुट गई। जेई ने रविवार को पृथ्वीपुर गांव निवासी शंकर राम और रामधारी राम के खिलाफ नामजद, जबकि पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। अवर अभियंता मिथिलेश यादव ने बताया की थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य मेें बाधा डालने एवं ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों संग मारपीट करने एवं लाग सीट फाड़ने वाले व्यक्तियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed