फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Anarchists broke the statue, filed a case

अराजकतत्वों ने तोड़ी प्रतिमा, मुकदमा दर्ज

Wed, 26 Oct 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Anarchists broke the statue, filed a case
भुड़कुड़ा कोतवाली के पदूमपुर मैगरराय गांव स्थित डा. भीम राव आंबेडकर प्रतिमा अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी। इससे नाराज ग्रामीणों ने आरोपी पर कार्रवाई एवं प्रतिमा को दुरुस्त कराने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा- बुझाकर मामला शांत कराया। प्रतिमा को दुरुस्त कराने के साथ अराजकतत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

दीपावली की रात अराजकतत्वों में डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। दूसरे दिन सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। आक्रोशित होकर ग्रामीण हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही भुड़कुड़ा कोतवाल राजू दिवाकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। साथ ही प्रतिमा की मरम्मत की गई। गांव निवासी रामदुलार राम की तहरीर पर चार अराजकतत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में भुड़कुड़ा कोतवाल राजू दिवाकर ने बताया की प्रतिमा की मरम्मत कराई गई। चार अराजकतत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed