फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Anand Vihar - Patna train will stop at City Railway Station

Ghazipur News: आनंद विहार- पटना ट्रेन का सिटी रेलवे स्टेशन पर होगा ठहराव

Thu, 07 Aug 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Anand Vihar - Patna train will stop at City Railway Station
गाजीपुर। रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन 8 अगस्त से किया जाएगा। 04090/04089 आनंद विहार टर्मिनस से पटना के लिए विशेष ट्रेन का संचालन 20 नवंबर तक किया जाएगा। इस ट्रेन का ठहराव सिटी रेलवे स्टेशन पर सुनिश्चित किया गया है। 04090 आनंद विहार टर्मिनस प्रतिदिन दोपहर 02.25 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन प्रयागराज जंक्शन से रात 12.25 बजे से खुलकर गाजीपुर सिटी रेलवे से सुबह 05.00 बजे खुलेगी। इसके बाद पटना सुबह 11 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 04089 पटना-आनंद विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी पटना जंक्शन से प्रतिदिन शाम 06.20 बजे प्रस्थान कर गाजीपुर सिटी से रात 11.40 बजे पहुंचेगी। इसके बाद आगे के लिए रवाना हो जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 12, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एसएलआर के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

औड़िहार-सारनाथ ट्रेन के संचालन में विस्तार-गाजीपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व में चलाई जा रही 05163/05164 औड़िहार-सारनाथ-औड़िहार डेमू विशेष गाड़ी के संचालन अवधि का विस्तार 06 अगस्त से 31 अक्टूबर तक प्रतिदिन 87 फेरों में किया जाएगा।05163 औड़िहार-सारनाथ डेमू विशेष गाड़ी 06 अगस्त से 31 अक्टूबर तक प्रतिदिन औड़िहार से दोपहर 12.35 बजे प्रस्थान कर सिधौना रामपुर से 12.43 बजे खुलकर सारनाथ दोपहर 01.20 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05164 सारनाथ-औड़िहार डेमू विशेष गाड़ी 06 अगस्त से 31 अक्टूबर, 2025 तक प्रतिदिन सारनाथ से दोपहर 01.50 बजे प्रस्थान कर सिधौना रामपुर से दोपहर 02.17 बजे छूटकर औड़िहार 02.35 बजे पहुंचेगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि डेमू ट्रेन में 8 कोच लगाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed