फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   An hour went by truck dash breakdown jam

ट्रक का गुल्ला टूटने से घंटाभर लगा जाम

Fri, 17 Feb 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर Updated Fri, 17 Feb 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
स्टेशन रोड बड़ी नहर पुलिया के चौमुहानी पर शुक्रवार की सुबह सड़क के बीचोबीच ट्रक  का गुल्ला टूट गया। इसके चलते मार्ग पर  घंटाभर आवागमन बाधित रहा।  इस दौरान जाम में फंसे लोग खास परेशान हुए। किसी तरह लोग अन्य रास्तों से गंतव्य की ओर गए।
विज्ञापन


स्टेशन रोड से शुक्रवार की सुबह एक ट्रक गुजर रहा था। बड़ी नहर पुलिया चौमुहानी पर करीब सात बजे सड़क के बीचोबीच ट्रक का गुल्ला टूट गया, जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। कुछ ही देर में भीषण जाम लग गया है। जमानिया, भदौरा, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर जाने वाले लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


कई स्कूली वाहन भी खड़े रहे। जाम की वजह से कई लोग समय से रेलवे स्टेशन पर नहीं पहुंच सके, जिससे उनकी ट्रेनें छूट गई। जाम में फंसे लोग गुल्ला टूटने वाले ट्रक चालक को इस बात के लिए कोसते रहे कि प्रतिबंध के बाद भी वह ट्रक को इस मार्ग पर लेकर क्यों आया। छोटे चारपहिया वाहन सहित अन्य लोग दूसरे रास्तों से निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द गुल्ला को ठीक कराकर उसे मार्ग से हटाए। दिन में 9 बजे ट्रक का गुल्ला सही होने पर उसके मार्ग से हटने के बाद आवागमन सुचारू हो सका। जाम की वजह से लोग समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। उधर जाम समाप्त होने के बाद भी यातायात सामान्य होने में घंटाभर लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed