{"_id":"6967d6b265ea69426a029f65","slug":"an-elderly-man-riding-a-bicycle-was-crushed-to-death-by-a-trailer-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-145605-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ट्रेलर से कुचलकर साइकिल सवार वृद्ध की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ट्रेलर से कुचलकर साइकिल सवार वृद्ध की गई जान
विज्ञापन
बहादुरगंज। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के पुरानीगंज पुल के पास बुधवार की शाम तेज रफ्तार ट्रेलर से कुचलकर साइकिल सवार अभयलाल राजभर (65) की मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर पुलिस ने पंचनामा के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
बहादुरगंज चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र दुबे ने बताया कि नगर पंचायत बहादुरगंज वार्ड नंबर दो निवासी अभयलाल राजभर शाम 4.15 बजे साइकिल से बाजार जा रहे थे। बाईपास मार्ग स्थित पुरानीगंज पुल के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने साइकिल सवार वृद्ध को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया। आसपास के लोग वृद्ध को उपचार के लिए सीएचसी ले जा रहे थे रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही पत्नी मनबसिया देवी का रो रोकर बुरा हाल था। कोतवाल राजनारायण ने बताया कि परिजनों के मना करने पर पंचनामा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।