फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Amrit Mahotsav of Independence celebrated as anniversary

वर्षगांठ के रूप में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

Thu, 16 Dec 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Amrit Mahotsav of Independence celebrated as anniversary
शहर के लंका मैदान में आजादी के अमृत महोत्सव का 75 वां वर्षगांठ मनाते मुख्य अतिथि। - फोटो : GHAZIPUR
अमृत महोत्सव आयोजन समिति की ओर से बृहस्पतिवार को रामलीला स्थित लंका मैदान में आजादी का अमृत महोत्सव का 75 वां दिन वर्षगांठ के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम.. से हुआ। मुख्य अतिथि गोरखपुर आकाशवाणी के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. नीरजा माधव, पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र पांडेय और विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त कर्नल बब्बन राम ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. नीरजा माधव ने कहा कि वर्ष 1971 के भारत- पाक युद्ध में भारतीय सेना के शौर्य के चलते 93500 पाकिस्तानी सैनिकों ने तिरंगें के नीचे समर्पण किया था। भारतीय संस्कृति रही है हम किसी के ऊपर हमला नहीं करते। हमारे सैनिक वीरता के साथ युद्ध लड़ते हैं। पाकिस्तान के सैनिकों को हराकर बांग्लादेश को अस्तित्व में लाने का श्रेय भारत को जाता है। यह हमारी उदारता का शौर्य है कि विजय के बावजूद शत्रु देश के साथ हम उदार होते हैं। जनपद की भूमि बहुत उर्वरा है। यह वीर सपूतों, साहित्यकारों, संत, तपस्वी की जन्मभूमि है। उन्होंने छात्र- छात्राओं से राष्ट्र को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। प्राचार्य डा. राघवेंद्र पांडेय ने कहा कि स्वाधीनता के लिए जवानों ने जो बलिदान दिया था, उसे हम नमन करते हैं। अंत में भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर विभाग संचालक सच्चिदानन्द, जिला संचालक अशोक, जिला प्रचारक प्रेमसागर, नगर प्रचारक आलोक, हर्ष, चंद्र कुमार, दुर्गेश, विपुल, रुद्रा पांडेय, साधना राय, किरन सिंह, पूनम पांडेय, विनोद तिवारी, डॉ. एसएन परिहार, इंदिवर पाठक, विरेंद्र यादव, शशिकांत शर्मा मौजूद रहे। संचालन माधव कृष्ण ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed