फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Among the 10 candidates will be fierce

10 प्रत्याशियों के बीच होगा घमासान

Fri, 18 Dec 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Fri, 18 Dec 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
Among the 10 candidates will be fierce
सिविल बार संघ वर्ष 2015-16 के चुनाव में विभिन्न पदों पर अब 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। दो दिनों तक चले नामांकन में 31  प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था। गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच में तीन अधिवक्ता प्रत्याशियों ने पर्चा
विज्ञापन


वापस लिया। जबकि तीन प्रत्याशियों का पर्चा जांच के दौरान निरस्त कर दिया गया। संघ के विभिन्न पदों में कोषाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सहसचिव और सहसचिव पुस्तकालय पद पर अधिवक्ता प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो
विज्ञापन


गए। अब संघ के विभिन्न पदों पर 10 अधिवक्ता प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
सिविल बार संघ के अध्यक्ष पद के लिए  ओम प्रकाश गुप्ता, वीरेंद्र कुमार पांडेय और हृदय नारायण सिंह चुनाव

मैदान  में है। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार जायसवाल और शंकर गोपाल चौबे चुनाव मैदान में हैं।  कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार सिंह का पर्चा जांच के दौरान निरस्त  कर दिया गया। इससे सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीवास्तव र्निविरोध निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष पद के लिए  मारुति कुमार राय ने अपना पर्चा वापस ले लिया जिससे कमल प्रकाश श्रीवास्तव  र्निविरोध निर्वाचित हो गए। सह सचिव पुस्तकालय पद पर अय्याज अहमद और सहसचिव 

प्रशासन के पद के लिए नदीम सिद्दीकी ने अपना पर्चा वापस ले लिया इससे  अंजनी कुमार ठाकुर निर्विरोध निर्वाचित हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय के पद पर अनिल  कुमार और संदीप कुमार वर्मा चुनाव मैदान में है। इसी तरह

महासचिव पद के लिए  तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। वरिष्ठ कार्यकारिणी पद के लिए 8  प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था जिसमें सुनिल दत्त त्रिपाठी का पर्चा जांच के  दौरान निरस्त हो गया एवं संजीव कुमार श्रीवास्तव ने अपना पर्चा


वापस ले लिया।  इससे शेष 6 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। कनिष्ठ  कार्यकारिणी के पद पर 6 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था। आज नामांकन पत्रों की  जांच में राज किशोर पांडेय का पर्चा निरस्त हो गया। शेष 5 

प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। संघ का चुनाव 21 दिसंबर को सिविल बार  के परिसर में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed