फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Amit Rai, an accused in the murder of a former village head and a shooter for Mukhtar, arrested along with an associate.

Ghazipur News: पूर्व प्रधान की हत्या का आरोपी और मुख्तार का शूटर अमित राय साथी के साथ गिरफ्तार

Sat, 04 Jul 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Amit Rai, an accused in the murder of a former village head and a shooter for Mukhtar, arrested along with an associate.
असलहा के साथ शहर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में अमित राय। स्रोत- पुलिस विभाग
गाजीपुर। मुख्तार अंसारी का शूटर रहा अमित राय और उसके साथी आयुष राय को पुलिस ने सुखदेवपुर तिराहे से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक पिस्टल व चार कारतूस भी बरामद किया गया। दोनों ने दो जुलाई की सुबह हत्याकांड के गवाह प्रवीण उपाध्याय के घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। अमित भांवरकोल थाना के रेड़मार गांव के पूर्व प्रधान और सेवानिवृत्त शिक्षक बरमेश्वर उपाध्याय की 10 साल पहले गोली मारकर हुई हत्या का आरोपी है।
विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि दो जुलाई की सुबह बाइक सवार हमलावर अमित राय और उसका साथी आयुष राय अष्टभुजी कॉलोनी स्थित प्रवीण कुमार उपाध्याय के घर पहुंचे और गाली देते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। इस मामले में प्रवीण कुमार उपाध्याय की तहरीर पर दोनों हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी। शहर कोतवाली पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। सुखदेवपुर तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान टीम ने आरोपी जोगामुसाहिब निवासी अमित राय और आयुष राय को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी अमित राय ने 2016 में प्रवीण कुमार उपाध्याय के पिता की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस मामले में भांवरकोल थाने में प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन


शहर के अष्टभुजी कॉलोनी निवासी प्रवीण उपाध्याय को जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोपी अमित राय और आयुष राय को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद कार्रवाई की जा रही है। - डॉ. राकेश मिश्रा, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित पर दर्ज हैं 26 प्राथमिकी
एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार अमित राय करीमुद्दीनपुर थाने का शातिर हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, छिनैती व गैंगेस्टर सहित करीब 26 मामले दर्ज हैं। बिहार में भी उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। इसके ऊपर 12 संगीन धाराओं में मामले सिर्फ करीमुद्दीनपुर थाने में दर्ज हैं। वहीं, शहर कोतवाली में चार, नोनहरा में एक, सुहवल दो, भांवरकोल में चार, मरदह में एक, अयोध्या के रौनाही थाने में एक, मुहम्मदाबाद में एक के अलावा अन्य थानों में संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed