फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Amidst a rare four-planet alignment, married women will observe the Vat Savitri Vrat today, praying for eternal marital bliss

Ghazipur News: चतुर्ग्रही योग में वट सावित्री व्रत आज सुहागिनें करेंगी अखंड सौभाग्य की कामना

Fri, 15 May 2026 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Amidst a rare four-planet alignment, married women will observe the Vat Savitri Vrat today, praying for eternal marital bliss
गाजीपुर। वट सावित्री व्रत और शनि अमावस्या का पर्व शनिवार को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाएगा। सौभाग्यवती महिलाएं पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए व्रत रखकर वटवृक्ष की पूजा करेंगी। शेरपुर गांव निवासी ज्योतिषाचार्य मुनींद्र उपाध्याय ने बताया कि सावित्री का अर्थ सत्य के साथ हर परिस्थिति में अपने जीवनसाथी का साथ निभाना है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पतिव्रता स्त्री में इतनी शक्ति होती है कि वह यमराज से भी अपने पति के प्राण वापस ला सकती है। इसी आस्था के साथ महिलाएं वट सावित्री व्रत रखती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बार वट सावित्री व्रत पर वृष राशि में चतुर्ग्रही योग बन रहा है, जिसे ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद विशेष माना जा रहा है। वृष राशि में सूर्य, चंद्रमा, बुध और राहु ग्रह के एक साथ विराजमान होने से यह योग बन रहा है। मान्यता है कि इस योग से जीवन में मधुरता आती है और कष्टों से मुक्ति मिलती है। वट सावित्री व्रत में महिलाएं वटवृक्ष, सत्यवान-सावित्री और यमराज की पूजा करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि वटवृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवताओं का वास होता है। महिलाएं वटवृक्ष में जल अर्पित कर उसके तने पर कच्चा धागा लपेटते हुए 5, 11, 21 या 108 बार परिक्रमा करती हैं। इसके बाद सावित्री कथा सुनकर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed