फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Alleged, oath taking notice was not given so that he could not take oath

आरोप लगाया, शपथ ग्रहण की सूचना नहीं दी गयी जिससे शपथग्रहण नहीं कर सके

Tue, 20 Jul 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Alleged, oath taking notice was not given so that he could not take oath
ब्लाक प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण मंगलवार को संपन्न हो गया लेकिन कुल 111 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 44 सदस्य शपथ ग्रहण से वंचित रह गए हैं। उन्होंने पत्र लिखकर आरोप लगाया कि उन्हें शपथ ग्रहण की सूचना नहीं दी गई थी। नवापुरा मोड़ के पास स्थित एक शीतगृह में बैठक करने के बाद निर्दल प्रत्याशी उत्सव राय के समर्थक 44 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने खंड विकास अधिकारी को संबोधित एक पत्रक देकर आरोप लगाया कि उन्हें शपथग्रहण की सूचना नहीं दी गयी थी जिससे वे शपथग्रहण नहीं कर सके हैं। उनके शपथग्रहण की व्यवस्था की जाए। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य उत्सव राय, विनोद राजभर, दिनेश वर्मा बगेन, फूलमती देवी, मु. काजिम अंसारी, अजय गुप्ता, शेषनाथ यादव, पुष्पा देवी, फूलमती देवी, शशि शर्मा, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे। खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत सचिवों के माध्यम से सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथग्रहण समारोह की सूचना दी गई थी। इसके अलावा सरकार द्वारा तिथि का निर्धारण कर समाचार पत्रों में भी खबरें प्रकाशित हुई थी जो लोग शपथ नहीं ले पाए हैं उन्हें भी शपथग्रहण कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed