{"_id":"69ff83f06e93717d290f1aeb","slug":"allegations-of-assault-and-the-use-of-casteist-slurs-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-152082-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पिटाई और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पिटाई और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप
विज्ञापन
गंगौली। नोनहरा थाना के चकताहा गांव निवासी दिलीप कुमार ने पड़ोस के एक युवक पर मारपीट, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली देने और फर्जी चेक देकर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। नोनहरा थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि चकताहा गांव निवासी दिलीप कुमार ने तहरीर देकर बताया कि बीते 19 अप्रैल को उसके पड़ोसी हरिद्वार कुशवाहा ने साले की शादी का हवाला देकर एक लाख रुपये की मांग की।
इस पर उसने अलग-अलग दिनों में 96 हजार रुपये ऑनलाइन और चार हजार रुपये नगद दे दिए थे। इसके बदले हरिद्वार ने आठ हजार रुपये का फर्जी चेक देकर तीन मई तक पूरा पैसा लौटाने का आश्वासन दिया था।
पीड़ित ने बताया कि तय समय पर जब वह पैसे लेने गया तो आरोपी ने जातिसूचक गाली देते हुए लाठी- डंडों से घेरकर मारपीट कर घायल कर दिया। नोनहरा थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सूरज कुशवाहा, सत्यम कुशवाहा , हरिद्वार कुशवाहा, सूरज कुशवाहा, शैलेंद्र कुशवाहा ,अमन कुशवाहा सहित चार नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।