{"_id":"675f24ace228f8349008b284","slug":"allegation-farmer-beaten-for-refusing-to-pay-rs-50000-bribe-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-125059-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप : 50 हजार घूस देने से इन्कार पर किसान को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप : 50 हजार घूस देने से इन्कार पर किसान को पीटा
विज्ञापन
जमानिया। भूमि विवाद के समाधान के लिए 50 हजार रिश्वत देने से इन्कार करने पर एक किसान की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चौकी प्रभारी और सिपाही पर पिटाई का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए सीओ को प्रार्थनापत्र सौंपा है। वहीं एसपी सहित पुलिस विभाग के आलाधिकारियों को रजिस्ट्री से पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। चितावनपट्टी निवासी किसान हरेराम यादव ने बताया कि बीते 12 दिसंबर को वह अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग आ गए और भूमि विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर डायल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस बुला ली। पुलिस हरेराम को जमानिया कोतवाली ले गई। हरेराम ने आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी अजय कुमार और एक सिपाही ने उन्हें हिरासत में ले लिया और 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग करने लगे। पीड़ित ने पैसा देने से इन्कार किया तो आरोप है कि चौकी प्रभारी ने उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान सिपाही ने पीड़ित को पीछे से पकड़ा था। इससे हरेराम को गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस की कार्रवाई से आहत पीड़ित ने शनिवार को सीओ को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं रजिस्ट्री के माध्यम से पुलिस अधीक्षक सहित अन्य आलाधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उधर, चौकी प्रभारी देवरिया अजय यादव ने बताया कि आरोप निराधार और बेबुनियाद है। जिस दिन की घटना बताई जा रही है, उस दिन साक्ष्य के लिए बलिया न्यायालय गया था। सीओ रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि शिकायतकर्ता के प्रार्थना-पत्र को गंभीरता से लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
इस तरह की अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। लेकिन, यदि ऐसा मामला है तो जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।- डॉ. ईरज राजा. एसपी
विज्ञापन
इस तरह की अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। लेकिन, यदि ऐसा मामला है तो जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।- डॉ. ईरज राजा. एसपी
विज्ञापन