फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Allegation: A marriage brokering gang arranged the marriage of a teenager.

आरोप: शादी कराने वाली गैंग ने किशोरी की करा दी शादी

Thu, 25 Dec 2025 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Allegation: A marriage brokering gang arranged the marriage of a teenager.
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 26 नवंबर को एक किशोरी घर से पाही पर जाने के लिए निकली और रास्ते से ही लापता हो गई। किशोरी के पिता का आरोप है कि गांव में एक ऐसा गैंग सक्रिय है जो पैसे लेकर मेरठ, छत्तीसगढ़, अलीगढ़ जैसे शहरों में लड़कियों की शादी कराता है। इसके बाद रास्ते से या ससुराल से उसे वापस भगा लाते हैं। गैंग के घर पर कई लड़कियां रहती हैं, पुलिस उनसे कड़ाई से पूछताछ करें और उसकी बेटी का पता लग जाए । पिता का आरोप है कि उसी गैंग का एक युवक उसकी बेटी से हमेशा बात करता था। उसके संपर्क में था। 24 नवंबर को खेत पर पहुंचकर युवक उसकी बेटी से काफी देर तक बात की थी। इसके दो दिन बाद बेटी लापता हो गयी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। थकहार कर संतनगर थाने पर पहुंचे। पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कहा जल्द बेटी मिली जाएगी और वापस कर दिया। दूसरे दिन पुलिस उसी गैंग के घर पहुंचकर घंटों बातचीत की और लौट गई। पुत्री के बारे में पूछने के लिए वह गैंग वालों के घर पहुंचा तो वे मारपीट करने पर आमादा हो गए। आशंका है कि उसकी नाबालिग पुत्री को बहलाकर पैसे का लालच देकर कहीं शादी तो नहीं करा दी गई। 15 दिन बाद नए नंबर से बेटी का फोन आया था। बेटी बात कर रही थी कि अचानक फोन कट गया, इसके बाद फोन बंद हो गया। पिता ने आरोप लगाया कि एक सप्ताह बीतने के बाद नामजद तहरीर लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने तहरीर लेने के बाद उन्हें वापस भेज दिया। इसके बाद उसने लालगंज सीओ के यहां गुहार लगाई। सीओ के निर्देश के बाद पुलिस ने नामजद तहरीर को दरकिनार कर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखी गई है। जिस नंबर से फोन आया था उस नंबर का सीडीआर निकाला गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed