फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   All schools up to class eight closed till 20

Ghazipur News: कड़ाके की ठंड जारी, कक्षा आठ तक के सभी विद्यालय 20 जनवरी तक बंद

Thu, 18 Jan 2024 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
All schools up to class eight closed till 20
कड़ाके की ठंड का दौर बुधवार को भी जारी रहा। गलन और कंपकंपी से लोगों का हाल-बेहाल रहा। सुबह दस बजे के आसपास भगवान भास्कर एक झलक दिखाकर बादलों की आगोश में छिप गए। इसके बाद शाम तक सूरज नहीं निकला। पूरे दिन लोग ठंड और शीतलहर के कारण घरों में दुबके रहे। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के आदेश के क्रम में वर्तमान में कड़ाके की ठंड एवं गलन तथा मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर जिले में कक्षा-एक से आठ तक के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त विद्यालय एवं अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालय 20 जवरी तक बंद रहेंगे। बीएसए हेमंत राव ने बताया कि सभी परिषदीय विद्यालयों में अध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशक विद्यालय में उपस्थित रहकर शासकीय कार्यों-दायित्वों का निर्वहन करेंगें।
विज्ञापन




बुधवार को अधिकतम तापमान 13.1 और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को ठंड थोड़ी कम रही। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed