{"_id":"6310f53e4540900cdd25d160","slug":"all-india-kisan-sabha-gave-a-sit-in-ghazipur-news-vns6720814199","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिल भारतीय किसान सभा के लोगों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिल भारतीय किसान सभा के लोगों ने दिया धरना
विज्ञापन
अखिल भारतीय किसान सभा ने अपनी मांगों को लेकर सरजू पांडेय पार्क में धरना दिया। इस दौरान किसान सभा ने घोषणा की कि यदि मांगें नहीं मानी गई तो संघर्ष तेज होगा।
धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार किसानों के मुद्दों को हल करने को तैयार नहीं है। देश में किसानों ने जबर्दस्त संघर्ष किय्रा जिसमें 750 किसानों ने शहादत दी है। मजबूर होकर सरकार को झुकना पड़ा। यह सिद्ध करता है कि शांतिपूर्ण ढंग से किये आंदोलनों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
किसान सभा की काउंसिल बैठक में 24 सितंबर को पूर्व विधायक जयराम सिंह की पुण्यतिथि, 28 को मुहम्मदाबाद, 29 को कासिमाबाद, एक अक्टूबर को बाराचंवर, दो को सदर, चार को मरदह, सात को देवकली, आठ को जखनिया, दस को बिरनो, 14 अक्टूबर को भांवरकोल ब्लॉक कमेटियों की बैठकें, तथा 11 अक्टूबर को इकबाल अहमद की पुण्यतिथि, 12 को महेशपुर चट्टी पर सभा,15 अक्टूबर को गंगौली में जनसभा करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
धरने के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानून बनाने, मृत किसानों को मुआवजा देने, जेल में बंद किसानो को रिहा करने, मुकदमे वापस लेने के साथ ही साथ जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने, नहरों में टेल तक पानी छोड़ने, बिजली बिल वापस लेने, 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को 10000 रुपये प्रति महीने पेंशन देने जैसी मांगों को उठाया गया।
धरने को प्रमुख रूप से किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री राजेन्द्र यादव, राजदेव यादव, अशोक मिश्र, अमेरिका सिंह यादव , रामअवध, डॉक्टर रामबदन सिंह, ईश्वरलाल गुप्ता, रामबदन यादव, रविन्द्र कुशवाहा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जनार्दन राम एवं संचालन अखिलेश राय ने किया।