{"_id":"57eab87c4f1c1b6d1957403c","slug":"all-day-long-power-breakdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर बिजली ठप
ghazipur
Updated Tue, 27 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
बिजली
जिले में मंगलवार को दिनभर बिजली की आपूर्ति ठप रही। नतीजतन लोग देर शाम तक परेशानी झेलते रहे। जहां बिजली न रहने से लोग उमस से बेहाल रहे वहीं पेयजलापूर्ति बाधित होने से पानी के लिए दौड़भाग करते रहे। दूकानदारों का लाखों का कारोबार प्रभावित हुआ। एक्सईएन की मानें तो वाराणसी के डुबकिया विद्युत से इमरजेंसी कटौती की गई है। बिजली विभाग की मनमानी बंद नहीं हो रही है। मंगलवार को तो विभाग ने हद पार कर दी। पूर्वांह्न 11 बजे से एकाएक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। नगर सहित ग्रामीण इलाके में बिजली गुल होने से लोग परेशानी में पड़ गए। उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। ऐसा तब हुआ था जब नगर से सटे तलवल विद्युत उपकेंद्र से अंधऊ विद्युत उपकेंद्र को इस बात की सूचना दी गई कि अगले आदेश तक आपूर्ति बंद कर दी जाए। इसके बाद प्रकाशनगर, रौजा, पीरनगर और लोटन ईमली उपकेंद्रों ने सभी फीडरों की आपूर्ति बंद कर दी। इससे बिजली आधारित कारोबार भी पूरे दिन बंद रहे।
विभागीय उच्चाधिकारियों का कहना था कि डुबकिया कंट्रोल के आदेश पर दिन में 11 से रात 10 बजे तक इमरजेंसी कटौती की गई है। निर्धारित रोस्टर के तहत सुबह आठ बजे बत्ती गुल हो गई थी और पूर्वांह्न दस बजे आई थी। बिजली आने पर लोगों ने राहत महसूस की ही थी कि 11 बजे पुन: बत्ती गुल हो गई। काफी देर बाद भी आपूर्ति सुचारू न होने पर लोगों ने उपकेंद्रों पर फोन मिलाकर आपूर्ति के संबंध में पूछा तो पता चला कि रात दस बजे आपूर्ति शुरू होगी, बिजली पर आधारित कारोबारी विभाग को कोसते रहे कि उनका धंधा चौपट कर दिया। पूरे दिन जहां लोग बिजली के लिए परेशान रहे, वहीं शाम होने पर पानी को लेकर भटकते नजर आए।
पानी की व्यवस्था करने के लिए लोगों को परेशानी हुईा। लोगों ने थोड़ा-बहुत पानी की व्यवस्था कर किसी तरह से काम चलाया। उधर अंधऊ विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ संजय कुमार ने बताया कि कंट्रोल से दिन में 11 बजे आपूर्ति बंद करने का आदेश मिला है। इसके बाद उसने प्रकाशनगर, रौजा, पीरनगर और लोटन ईमली विद्युत उपकेंद्रों पर सप्लाई बंद करने का आदेश दिया है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय अभिषेक कुमार ने बताया कि डुबकिया से दिन में 11 से रात 10 बजे तक इमरजेंसी कटौती की गई है। कंट्रोल से आदेश आने पर निर्धारित समय से पहले भी आपूर्ति चालू की जा सकती है।