फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   akhilesh yadav meet jila panchayat president and celebrates angry district panchayat member in Lucknow 

जिपं अध्यक्ष चुनाव: अखिलेश यादव ने मनाए रूठे हुए जिला पंचायत सदस्य, लखनऊ में हुई बैठक

Mon, 28 Jun 2021 12:31 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 28 Jun 2021 12:31 AM IST
सार

लखनऊ में हुई बैठक में नाराज जिला पंयायत सदस्यों अखिलेश यादव ने मुलाकात की। वहीं, गाजीपुर से कुसुमलता ही जिपं अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगी।

विज्ञापन
akhilesh yadav meet jila panchayat president and celebrates angry district panchayat member in Lucknow 
अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गाजीपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर समाजवादियों का बराबर कब्जा रहा है। करीब 30 साल तक सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष कब्जा जमाए रहे हैं। इस बार फिर सपा के दिग्गज नेता इतिहास को दोहराने की पुरजोर कोशिश में लगे हैं। रविवार को लखनऊ में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए तैयारी और नाराज जिला पंयायत सदस्यों को मनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गाजीपुर की सपा टीम के साथ बैठक की। 

विज्ञापन


पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि पार्टी के सभी नाराज कार्यकर्ताओं को मना लिया गया है। कुसुमलता यादव को जिताने के लिए सपा के सभी कार्यकर्ता लगे हुए हैं। वहीं, रेखा भट्ट के नामांकन के पीछे सपा का समर्थन होने के सवाल पर उन्होंने कहा, ऐसी कोई बात नहीं है। बैठक में रेखा भट्ट के पति दिनेश भट्ट शामिल हुए। उनसे सभी वरिष्ठ नेताओं ने बातचीत की। उनसे पर्चा वापस लेने के लिए बात हो गई है। उन्होंने कहा, रेखा भट्ट का समर्थन भी पार्टी को मिलेगा। 
विज्ञापन


लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं ने बताया कि अखिलेश यादव ने सभी जिला पंचायत सदस्यों से एक-एक कर बंद कमरे में मुलाकात की। सभी का सुख-दुख जाना और निजी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके साथ गाजीपुर के सपा नेताओं से अकेले में मिलकर तैयारियों की हकीकत से रूबरू हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed