फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Akash won gold in shot put with a record

आकाश ने रिकॉर्ड के साथ गोला फेंक में जीता स्वर्ण

Sun, 26 Dec 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Akash won gold in shot put with a record
चौथी यूथ राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के गोला फेंक स्पर्धा में देवकली के आकाश यादव ने शानदार प्रदर्शन किया है। रिकॉर्ड थ्रो के साथ उसने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में रामचंद्र यादव के 19.07 मीटर के रिकॉर्ड को आकाश ने आज मुजफ्फरनगर में आयोजित चौथी राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 19.34 मीटर गोला फेंक कर नया रिकॉर्ड बनाया। आकाश देवकली के आनंद यादव के सुपुत्र हैं। वर्तमान में वह आर्मी इंस्टीट्यूट पुणे में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनकी इस कामयाबी पर उनके गृह जिले गाजीपुर में हर्ष और उल्लास का माहौल है। इस अवसर पर गाजीपुर एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अमरजीत सिंह, वरिष्ठ संयुक्त सचिव डॉ. रूद्रपाल यादव, प्रमिला यादव, दिवाकर यादव, राजेश यादव, कन्हैया, डॉ. उमेश, अशोक कुशवाहा, नरेंद्र कुमार मौर्य आदि खेल प्रेमियों ने आकाश और उनके पिता को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed