{"_id":"6733a8c615a2ff275008d214","slug":"akash-first-in-1500-meter-race-ghazipur-news-c-313-1-aur1004-123453-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 1500 मीटर दौड़ में आकाश प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 1500 मीटर दौड़ में आकाश प्रथम
विज्ञापन
गाजीपुर। युवा कल्याण एवं खेल संघ के समन्वय से दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को विकास खंड बिरनो के जंगीपुर मंडी समिति खेल मैदान में किया गया। सीनियर वर्ग के 1500 मीटर दौड़ में ताजपुर के आकाश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सबजूनियर वर्ग के 100 मीटर दौड़ में नरायनपुर के रितेश पाल प्रथम, पलिया के अमित कुमार दूसरे स्थान पर रहे । सबजूनियर 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में तारनपुर की निशा कश्यप प्रथम, देवकठिया की आकांक्षा द्वितीय स्थान पर रही। बालकों की 800 मीटर की दौड़ में बद्धोपुर के लव उपाध्याय और बालिका वर्ग में अरशदपुर की ज्योति कुमारी पहले स्थान पर रही। जैवलीन थ्रो में जगदीशपुर में शौर्य पांडेय प्रथम स्थान पर रहे।
वहीं, बालकों की वॉलीबॉल में सरदरपुर की टीम पहले स्थान पर रही। बालकों की कबड्डी में जयंतीदासपुर की टीम पहले और बालिका वर्ग में जंगीपुर की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल में तुरकौलीया और फुटबॉल में जंगीपुर की टीम प्रथम रही।क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रवि शंकर प्रसाद ने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन मार्कंडेय एवं राजेश ने किया। संवाद