{"_id":"64e7a53f5f10dc56e20e7371","slug":"agriculture-minister-emphasized-on-promotion-of-coarse-cereals-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-2488-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कृषि मंत्री ने मोटे अनाजों को बढ़ावा देनेे पर दिया बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कृषि मंत्री ने मोटे अनाजों को बढ़ावा देनेे पर दिया बल
विज्ञापन
फोटो.
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बृहस्पतिवार को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र अंकुशपुर का निरीक्षण किया। उन्हाेंने मोटे अनाज जैसे सावा, कोदो, बाजरा और मक्का आदि को जनपद में बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी विषयवार वैज्ञानिकों से ली। इसके बाद कृषि वैज्ञानिकों को जनपद के किसानों के हितों में कार्य करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही केंद्र पर वर्मी कंपोस्ट यूनिट, अजोला यूनिट, मुर्गी पालन, निर्माण हो रहे हाईटेक नर्सरी, केंद्र पर क्रॉप कैफेटेरिया तथा बीज उत्पादन इकाई को भी उन्होंने देखा। इस दौरान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. आरसी वर्मा, वैज्ञानिक डा. जेपी सिंह, डा. एके सिंह, डा. शशांक सिंह, वैज्ञानिक डा. अविनाश कुमार राय, डा. शशांक शेखर आदि मौजूद रहे।