फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Afzal Ansari's new proposal rejected

Ghazipur News: अफजाल अंसारी के नये प्रस्ताव अस्वीकृत

Thu, 06 Jul 2023 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Afzal Ansari's new proposal rejected
-शासन से मार्गदर्शन के बाद जिला प्रशासन ने लिया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। गैंगस्टर मामले में जिला जेल में चार साल की सजा काट रहे अफजाल अंसारी की ओर से दिए गए नये प्रस्तावों काे अस्वीकृत कर दिया गया है। अफजाल अंसारी ने पूर्व में सांसद निधि से करीब ढाई करोड़ रुपये के नये कार्यों का प्रस्ताव दिया था। ऐसे में माना जा रहा है कि सांसद निधि का बचा हुआ बजट वापस हो जाएगा। हालांकि अभी शासन से बजट वापसी के संबंध में कोई दिशा-निर्देश नहीं दिया गया है।
सांसद अफजाल अंसारी को 29 अप्रैल को एमपी एमएलए कोर्ट से गैंगस्टर के मुकदमे में चार साल की सजा सुनाई गई, जो इस समय जिला जेल में बंद है। फैसला आने के पहले ही अफजाल ने अपने सांसद निधि से करीब ढाई करोड़ के विकास कार्यों का प्रस्ताव ग्रामीण विकास विभाग को सौंपा था। इसमें करीब 50 ग्राम पंचायतों में सीसी रोड का निर्माण, 100 हैंडपंप और लाइट शामिल हैं। लेकिन, जिला प्रशासन ने इन्हें अस्वीकृत कर दिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी का कहना है कि नए प्रस्ताव के संबंध में शासन से मार्गदर्शन मांगा गया था, जिसके बाद नये प्रस्तावों पर किसी भी तरह की कोई स्वीकृति नहीं दी गई। पूर्व में स्वीकृत कार्य ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed