फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   After Chhath ghats dirt

छठ के बाद घाटों पर गंदगी

Wed, 09 Nov 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 09 Nov 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सूर्योपासना का महापर्व छठ खत्म होने के बाद शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के गंगा घाट सहित पोखरी और तालाबों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। पालिका प्रशासन ने पूजा से पहले तो  घाटों की साफ-सफाई कराई थी, लेकिन पूजा  समाप्त होने के बाद फैली गंदगी की तरफ किसी का ध्यान नहीं है। इसी वजह से  घाटों पर जाने वाले स्नानार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जनपद में बड़े पैमाने पर छठ पूजा होती है। पूजा के लिए शहर के गंगा घाटों सहित ग्रामीण क्षेत्रों के गंगा घाटों, पोखरी, तालाबों और नहरों पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। घाटों पर श्रद्धालुओं को गंदगी की वजह से परेशानी न हो, इसके लिए नगर पालिका ने शहर के गंगा घाटों की साफ-सफाई करवाया था। पूजा का स्थान सुरक्षित करने के लिए पर्व से दो दिन पहले ही व्रती महिलाओं ने पक्का और कच्चा घाटों पर हजारों की संख्या में वेदियों का निर्माण कर दिया था। पर्व पर बनाई गई वेदी पर गन्ने को गाड़ कर पूजा करने की परंपरा है। इसके साथ ही महिलाएं पूजा के लिए चावल, रोरी, अगरबत्ती, दीया के साथ ही फूल-माला का प्रयोग करती हैं। रविवार को शाम ढलते और सोमवार की शाम उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद डाला छठ का पर्व खत्म हो गया, लेकिन पर्व के दूसरे दिन भी गंगा घाटों पर कचरा फैला हुआ था। स्नानार्थी परेशान थे।
विज्ञापन

खासकर शहर के ददरीघाट, नवापुरा घाट सहित अन्य कई गंगा घाटों पर चारों तरफ गंदगी का अंबार दिखा। पक्काघाट पर चारों तरफ बनाई गई वेदी मिट्टी, चावल आदि फैला नजर आया, वहीं इधर-उधर गन्ने के पत्ते के साथ ही फूल-माला और दीया बिखरे पड़े हैं। इसकी वजह से घाटों पर स्नान करने जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना था कि नपा ने पर्व से पहले तो घाटों की सफाई करा दी, लेकिन पर्व संपन्न होने के बाद घाटों पर फैली गंदगी की तरफ उसका ध्यान नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पालिका के ईओ जितेंद्र आनंद ने बताया कि घाटों की साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन जनपद में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम लगने से सभी कर्मचारी लगाए गए हैं। इसके बाद घाटों की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed