फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   After blooming sunny cold relief

धूप खिलने के बाद ठंड से मिली राहत

Mon, 29 Dec 2014 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Mon, 29 Dec 2014 11:17 PM IST
विज्ञापन
After blooming sunny cold relief
 
विज्ञापन

 रविवार को एक तरफ जहां पूरा जिला कड़ाके की ठंड से कांपता रहा है। वहीं सोमवार को चमकीली धूप निकलने से आम और खास के चेहरे पर मुस्कान आ गई। एक तरफ जहां धूप के बीच बड़े खिलखिलाते नजर आए। वह सड़कों और घरों के बाहर बच्चों की चंचलता दिखी।

 निर्धन हो या धनवान, सभी ने अच्छी धूप का लाभ उठाया है। सूर्यांस्त होने तक लोग धूप सेकते रहे। रविवार की सुबह एक तरफ जहां घने कोहरे की बीच वाहनों की रफ्तार पूरी तरह से धीमी रही, वहीं गलन के बीच पूरा जिला जमा रहा। घरों के बाहर की कौन कहे, कमरे अंदर भी गलन लोगों का पीछा नहीं छोड़ रही थी।
विज्ञापन


गलन का प्रभाव इस कदर था कि एक थोड़ी देर तक खड़े रहने पर पूरा शरीर अकड़ने लग रहा था। राहत पाने के लिए घरों के अंदर के साथ ही बाहर आवागमन करने वाले अलाव तापते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर कोई ठंड की दुहाई दे रहा था। रात में जिस तरह से कोहरे ने अपना प्रभाव दिखाया, उससे ऐसे प्रतीत हो रहा कि सुबह मौसम का हाल और भी खराब होगा, लेकिन दिन में 10 बजे ही सूर्यदेव ने आंखें खोल दी। अच्छी धूप निकलने से सर्दी से बेहाल लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।


इसका आनंद लेने के लिए लोग अपने मकानों की छतों पर पहुंच गए। गृहणियों ने भी अपने सभी काम धूप में ही निपटाए। दिन में 11 बजे विकास भवन परिसर का नजारा यह था कि इधर-उधर समूह में बैठकर लोग धूप के आनंद लेेते रहे। कुछ इसी तरह की स्थिति जिला अस्पताल परिसर की भी रही। मरीजों के तीमारदार परिसर में धूप के बीच बैठकर ठंड से राहत पाते रहे। हालांकि शाम को पुन: ठंड का प्रभाव बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed