फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   After 36 months walking the electric trains Gazipur route

36 माह बाद गाजीपुर रूट पर चलेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें

Tue, 18 Aug 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 18 Aug 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
After 36 months walking the electric trains Gazipur route
छपरा-बलिया-गाजीपुर-वाराणसी-इलाहाबाद रेलखंड के विद्युतीकरण परियोजना का शिलान्यास एवं कार्य का शुभारंभ सोमवार को रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने किया। सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार को समारोह पूर्वक आयोजित
विज्ञापन


कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि रेल विकास निगम लिमिटेड की ओर से (रूट 330 किमी एवं 530 ट्रैक किमी) के विद्युतीकरण कार्य पर 415.15 करोड़ की लागत आएगी।

उन्होंने कहा कि छपरा-बलिया-गाजीपुर-वाराणसी-इलाहाबाद खंड के विद्युतीकरण की परियोजना को 2014-15 के रेल बजट में स्वीकृति प्रदान की गई थी। जुलाई-14 में यह कार्य रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) को सौंपा गया। उसने
विज्ञापन


दिसंबर 14 में इसका सर्वेक्षण एवं अन्य कार्य पूरा किया। बताया कि विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने पर इसका सीधा लिंक लखनऊ-गोरखपुर-कटिहार, लखनऊ-वाराणसी-मुगलसराय एवं नई दिल्ली-इलाहाबाद-हावड़ा रेलखंडों से हो जाएगा। इससे क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


के आर्थिक विकास को गति मिलेगी। इससे दिल्ली एवं अन्य महानगरों के लिए विद्युत चालित इंजन से तीव्रगामी गाड़ियों का संचलन हो सकेगा। उन्होंने कहा कि विद्युतीकरण के साथ ही दोहरीकरण का भी कार्य कराया जा रहा है। इसके अलावा

ताड़ीघाट-मई रेललाइन के लिए 845 करोड़ स्वीकृत हो गया है। बताया कि रेलवे की तरफ से सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार के क्रम में कई कार्य कराए जा रहे हैं और कुछ कार्य जल्द ही शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही जिले

के अन्य स्टेशनों सैदपुर, यूसुफपुर, औड़िहार, दुल्लहपुर, सादात, माहपुर, जखनिया आदि का भी कायाकल्प किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने कहा कि इस विद्युतीकरण परियोजना के अंतर्गत खंड के

सिगनलिंग प्रणाली का अपग्रेडेशन भी किया जाएगा। विद्युतीकरण पूरा हो जाने पर गाजीपुर, बलिया, माधोसिंह, इलाहाबाद से मेमू गाड़ियों का संचलन होगा। शिलान्यास समारोह में आरवीएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सतीश अग्निहोत्री,

गीता मिश्र, वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक सतीश के कश्यप, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी, सीनियर डीईएन-2 राहुल श्रीवास्तव, सीनियर डीएसटी मानवेन्द्र सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष विनोद

अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, पूर्व एमएलसी प्रो. बाबूलाल बलवंत, पूर्व विधायक उदयप्रताप सिंह, अनिल पांडेय, स्टेशन अधीक्षक रामायण सिंह यादव, वरिष्ठ यातायात निरीक्षक डा. संजय प्रताप सिंह, वाणिज्य अधीक्षक श्रीनिवास

दुबे, दूरसंचार अभियंता केके मिश्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में श्री सिन्हा ने रौजा रेलवे क्रासिंग खुलने की किसी भी संभावना से साफ इंकार कर दिया।

रेल मंत्रालय के उपक्रम रेल विकास निगम लिमिटेड की ओर से किए जा रहे छपरा-बलिया-गाजीपुर-वाराणसी-इलाहाबाद रेलखंड (रूट 330 किमी एवं 530 ट्रैक किमी) के विद्युतीकरण कार्य पर 415.15 करोड़ की लागत आएगी। इस खंड पर

220 केवी एवं 132 केवी ट्रैक्शन के 5 सब स्टेशन तथा 6 मरम्मत डिपो एवं स्टेशन बनाए जाएंगे। 12 स्टेशनों के सिगनलिंग का अपग्रेडेशन किया जाएगा।

जनपद में आठ स्थलों पर बनेंगे आधुनिक शौचालय
स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत रेल विकास निगम लिमिटेड की ओर से गाजीपुर में आठ स्थलों पर सार्वजनिक सुलभ शौचालयों का निर्माण कराया जाना है। कारपोरेट सामाजिक दायित्व योजना के तहत कराए जाने वाले इस कार्य के तहत

नवापुराघाट के पास निर्मित किए जाने वाले सार्वजनिक सुलभ शौचालय का शिलान्यास केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने सोमवार को किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि  प्रथम चरण में दुर्गा शिव सांईं मंदिर नवापुराघाट, सैदपुर, जमानिया एवं श्मशानघाट में तथा दूसरे चरण में कारगिल मार्केट, लाल दरवाजा, कलेक्टरघाट तथा सराय पोखरा में सार्वजनिक सुलभ शौचालयों का

निर्माण कराया जाएगा। सार्वजनिक सुलभ शौचालयों के निर्माण के लिए सुलभ इंटरनेशनल आर्गनाइजेशन का चयन किया गया है। बताया कि इसमें आधुनिक सुविधाएं होंगी और स्नानागार एवं वाशबेसिन आदि का प्राविधान किया गया है। इससे

पहले विधिवत भूमिपूजन का कार्य लव कुमार त्रिवेदी ने संपन्न कराया। शिलान्यास कार्यक्रम में रेल विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सतीश अग्निहोत्री, गीता मिश्र, सुलभ इंटरनेशनल की आभा कुमार, भाजपा के


जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, प्रभुनाथ चौहान, महामंत्री सुनील सिंह, राज्यमंत्री के निजी सहायक सिद्धार्थ राय, युवा नेता अनिल पांडेय, अखिलेश सिंह, अर्जुन सेठ, अबू फखर खां सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता

नगर पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने की। इसके बाद रेल राज्यमंत्री संग अन्य अतिथियों ने वहीं पर पौधरोपण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed