फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Advocates stand, leave the idea of removing the registry office

अधिवक्ता डटे, रजिस्ट्री दफ्तर को हटाने का छोड़ें विचार

Mon, 19 Sep 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Advocates stand, leave the idea of removing the registry office
करीब आठ दिनों से कचहरी परिसर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय के सामने चल रहा अधिवक्ताओं के धरना प्रदर्शन को और धार देने के लिए 20 सितंबर को जिले के सभी बार संघों को न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए धरना देने का आह्वान किया गया है। सोमवार को हुए धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने चेताया कि रजिस्ट्री दफ्तर को अन्यत्र ले जाने का विचार जब-तक प्रशासन नहीं छोड़ेगा, तब तक अधिवक्ताओं का संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

रजिस्ट्री विभाग को अन्यत्र तीन किलोमीटर दूर ले जाए जाने के प्रशासनिक कार्रवाई के विरुद्ध अधिवक्ताओं ने संवैधानिक ढंग से पत्रक दिया। जूलुस निकाला, बावजूद तमाम प्रयासों के बाद जब प्रशासन पर कोई असर नहीं हुआ। ऐसे में अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन करना शुरू किया। इस बीच डीएम का स्थानांतरण हो गया। नए जिलाधिकारी का आगमन हुआ है। अधिवक्ताओं को उम्मीद है की वे रजिस्ट्री दफ्तर को न्यायालय परिसर के पास ही रहने देने के लिए तैयार हो जाएंगी। इस संबंध में अन्य अधिकारी भी सहमत हैं, लेकिन आधिकारिक घोषणा के अभाव में धरना प्रदर्शन समाप्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

20 सितंबर को जनपद के सभी बार संघों के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहकर धरना प्रदर्शन कर प्रशासन को अपनी एकता एवं शक्ति का एहसास कराएंगे। इस उद्देश्य से संघर्ष समिति के संयोजक सुरेश सिंह, अशोक कुमार भारती, आत्मा यादव, तारीख सिद्दीकी प्रतिनिधिमंडल के रूप में जनपद के समस्त बार संघ में पहुंचकर अधिवक्ताओं से बात की और संघर्ष में सहयोग मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना सभा को संबोधित करते हुए संघर्ष समिति के संयोजक का कार्यभार संभालते हुए अजय सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन का प्रतिदिन विस्तार किया जाएगा। जब-तक जिला प्रशासन रजिस्ट्री दफ्तर को तीन किलोमीटर दूर असुरक्षित स्थान पर ले जाने की जिद नहीं छोड़ देता धरना चलता रहेगा। धरना सभा में अधिवक्ता योगेश वर्मा, प्रदीप देव सिंह, गोपाल जी श्रीवास्तव, ओम प्रकाश गुप्ता, सुधाकर राय, मारुति राय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष धीरेंद्र नाथ सिंह और संचालन अजय सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed