{"_id":"695ffb96868d1a56370bc005","slug":"advocates-should-come-forward-against-the-policies-of-the-government-gopal-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-145241-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की नीतियों के खिलाफ आगे आएं अधिवक्ता : गोपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की नीतियों के खिलाफ आगे आएं अधिवक्ता : गोपाल
विज्ञापन
गाजीपुर। समाजवादी अधिवक्ता सभा की बैठक बृहस्पतिवार को समता भवन कार्यालय में हुई। इसमें सपा के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों के कारण देश का संविधान, लोकतंत्र और गंगा जमुनी तहजीब पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसी स्थिति में अधिवक्ताओं को आगे आना होगा।
उन्होंने कहा कि आज देश गंभीर परिस्थितियों से होकर गुजर रहा है। देश का किसान, नौजवान, बेरोजगार सरकार की गलत नीतियों के चलते परेशान है। सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन बनी हुई है। यह सरकार इनकी समस्याओं को हल न कर पूंजीपतियों का हित साधने में व्यस्त है।
इस मौके पर रमेश यादव को अधिवक्ता सभा का जिला प्रभारी मनोनीत किया गया। इसके बाद जिला उपाध्यक्ष रणधीर, जिला सचिव रामाश्रय, रामबाबू, त्रिभुवन और शिवम को मनोनयन पत्र प्रदान किया गया। बैठक में आत्मा यादव, रामप्रताप यादव, शंकर यादव, जगतमोहन बिंद, मुन्ना, यशवंत, अवधेश आदि उपस्थित थे।