फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Advocates and officer to altercation

अधिवक्ताओं और तहसीलदार में नोकझोंक

Wed, 11 May 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 11 May 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Advocates and officer to altercation
वार्ता करते वकील
आपदा राहत राशि का किसानों को भुगतान न करने एवं पूर्व तहसीलदार द्वारा यूनियन बैंक की ओर से दी गई आरओ मशीन को उठा ले जाने के विरोध में मंगलवार को मुहम्मदाबाद तहसील में अधिवक्ताओं एवं तहसीलदार के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। उपजिलाधिकारी के चेम्बर में जाकर आक्रोशित अधिवक्ताओं ने तत्काल आपदा राहत राशि का वितरण किये जाने की मांग की।
विज्ञापन



 उनका कहना था कि तहसीलदार से  आरओ मशीन मंगवाई जानी चाहिए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। काफी देर तक इस बात पर तहसील परिसर में हंगामा होता रहा। अधिवक्ताओं ने एक सप्ताह पूर्व पत्रक देकर पूर्व तहसीलदार द्वारा आरओ मशीन ले जाने की शिकायत की थी। कहा था कि बैंक ने वादकारियों और वकीलों के लए यह मशीन दान में दी थी। उसे वापस मंगाया जाना चाहिए। साथ ही इसे लाने वाले अधिकारी पर कार्रवाई की जानी चाहिए। उस पर कोई कार्यवाही नहीं होने से नाराज अधिवक्ताओं ने मंगलवार को तहसील में विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन



 मौजूदा तहसीलदार बृजमोहन यादव ने अधिकारी के  आरओ प्रकरण ले जाने की बात पर अनभिज्ञता प्रकट की और किी भी तरह कार्रवाई से आनाकानी करने लगे तो अधिवक्ता उत्तेजित हो गये।  उनकी तहसीलदार से नोकझोंक होने लगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 मामला बिगड़ता देख  एसडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा ने हस्तक्षेप करके अधिवक्ताओं को शांत कराया। मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।। प्रतिनिधिमंडल में सीपी राय, आलोक राय, काशीनाथ यादव, राजाराम गुप्ता, राजबली सिंह यादव, शिवदान तिवारी आदि लोग शामिल थे।



तहसील बार एसोसिएशन की बैठक विजयशंकर पाण्डेय की अध्यक्षता मे हुई। आपदा राहत वितरण एवं आरओ वापसी तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि आरओ मशीन पूर्व तहसीलदार से वापस लाकर लगाने तक तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed