फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Advocate dies due to tractor-trolley collision

Ghazipur News: ट्रैक्टर- ट्राॅली की टक्कर से अधिवक्ता की मौत

Tue, 25 Jun 2024 02:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Advocate dies due to tractor-trolley collision
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के नसीराबाद मौजा के पास सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर- ट्राॅली की चपेट में आने से साइकिल सवार अधिवक्ता की मौत हो गई। वह कचहरी से घर जा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर चालक और ट्रैक्टर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धुमनपुरा बालापुर गांव निवासी योगेंद्र यादव (55) प्रतिदिन की तरह मुहम्मदाबाद स्थित कचहरी आए थे। माॅर्निंग कचहरी चलने से म समाप्त कर दोपहर 12 बजे वह घर के लिए साइकिल से निकले। वह नसीराबाद मौजा के पास पहुंचे थे, इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर- ट्राॅली ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। लोगों ने उन्हें मुहम्मदाबाद सीएचसी भर्ती कराया । वहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल काॅलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने अधिवक्ता को मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मुहम्मदाबाद कचहरी में कार्य करने वाले साथी अधिवक्ता भी मेडिकल काॅलेज अस्पताल पहुुंच गए। वहीं शव देख परिवार के लोग दहाड़े मारकर रोने लगे। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे। कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर- ट्राॅली सहित चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed