फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Advice to create awareness among people

छात्रों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई जाए

Tue, 02 Nov 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Advice to create awareness among people
सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) कमेटी की बैठक राइफल क्लब के सभागार में मंगलवार को हुई। इसमें जिलाधिकारी एमपी सिंह ने मतदाता जागरूकता के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कमेटी के सदस्यों से जिले में अधिक से अधिक मतदान एवं लोगों में जागरूकता लाए जाने का सुझाव लिया। उन्होंने कहा कि सिनेमाघरों में मतदाता जागरूकता संबंधी वीडियो क्लिप के माध्यम से दिखाई जाए। स्कूलों, कालेजों में छात्र छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई जाए। सभी विधानसभा क्षेत्रों में एआरओ, एईआरओ, खंड विकास अधिकारी, सहायक खंड विकास अधिकारी, सचिव, आंगनबाड़ी, आशा, एनएसएस, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र वालंटियर तथा महिला आरक्षियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन कर क्षेत्रवासियों में जागरूकता लाई जाए। इसके साथ ही जिले में मतदाता जागरूकता से संबंधित सभी तहसीलों में की गई गतिविधियों को फेसबुक, ट्विटर, यू-ट्यूब के माध्यम से सोशल मीडिया पर प्रचारित कराने का निर्देेश दिया। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार सिंह, स्वीप कमेटी के सदस्य एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed