{"_id":"623f5f2f98104b1ea85767be","slug":"adolescents-ahead-of-elders-in-getting-kovid-vaccine-ghazipur-news-vns6451031181","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड टीका लगावाने में किशोर बुजुर्गों से आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड टीका लगावाने में किशोर बुजुर्गों से आगे
विज्ञापन
गाजीपुर। कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण ही एक मात्र उपाय है। सुरक्षा प्रति आश्वस्त होने के मामले में किशोर बुजुर्गों से ज्यादा आगे रहे। उत्साह का आलम यह कि कुछ ही दिनों में प्रशासन के लक्ष्य को पीछे छोड़ते हुए 15 से 17 आयु वर्ग के 111.67 फीसदी किशोरों ने पहला डोज लगवा लिया तो 83.44 प्रतिशत किशोरों को दूसरा डोज भी लगाया जा चुका है।
कोरोना महामारी के दूसरे लहर ने जनपद को ऐसा चपेट में लिया कि लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा की चिंता सताने लगी। इसी बीच 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ। बीमारी से बचने का एकमात्र उपाय टीकाकरण होने के कारण युवाओं ने इसमें खासी रुचि दिखाई। जिले के 18 से 60 वर्ष के आयु वर्ग के 2754132 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन लोगों के उत्साह के चलते यह लक्ष्यत पीछे छूट गया। 2843284 लोगों को पहला डोज लगा दिया गया। इस तरह पहला डोज लगवाने वालं की संख्या 103.24 फीसदी तक पहुंच गई। अब तक 78.23 प्रतिशत वयस्क दूसरा डोज भी लगवा चुके हैं। जिले में 2154442 लोग अब तक दूसरा डोज लगवा चुके हैं। यह स्थिति तब है जब ग्रामीण इलाकों के ऐसे तमाम परिवार हैं, जिन्होंने टीके लगे ही नहीं हैं।
जब 15 से 17 आयु वर्ग के लिए के लिए शुरू हुआ तो किशोरों में गजब का उत्साह देखने को मिला। 253910 किशोरों के टीकाकर का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन स्कूलों-कॉलेजों की मदद से 283540 किशोरों को पहला डोज लगा दिया गया। इस तरह उनका आंकड़ा 111.67 फीसदी तक पहुंच गया। अब तक 211862 किशोरों को वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया जा चुका है। इस संबंध में कोरोना महामारी के नोडल और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. उमेश कुमार ने बताया कि टीकाकरण अभियान में किशोरों में गजब का उत्साह देखने को मिला था। जिन्होंने प्रथम डोज ले लिया है, वह समय से दूसरा भी डोज ले रहे हैं।