फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Administrative building illuminated with electrification

Ghazipur News: विद्युतीकरण से प्रशासनिक भवन को किया रोशन

Tue, 14 Jan 2025 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Administrative building illuminated with electrification
करीब सवा छह करोड़ की लागत से बन रहे नवीन स्टेडियम में ट्रांसफाॅर्मर लगाकर उसका विद्युतीकरण कर दिया गया है। ट्यूबवेल का संचालन शुरू हो गया है। इससे जल्द ही पानी की टंकी भरी जाएगी। बास्केटबाॅल कोर्ट पर फ्लोरिंग का काम भी पूरा कर हो गया है। जनवरी 2018 के दूसरे पखवारे की शुरुआत में प्रदेश के तत्कालीन खेल मंत्री ने नवीन स्टेडियम का शिलान्यास किया था।
विज्ञापन

आरटीआई मैदान में 6.310 हेक्टेयर जमीन पर 6 करोड़ 29 लाख 46 हजार से इसमें प्रशासनिक भवन, बास्केटबाल कोर्ट, दर्शक दीर्घा, चहारदीवारी, ओवरहेड टैंक, तीन गेट एवं गार्ड रूम का निर्माण कराया गया है। खेल कार्यालय की मानें तो पूरे मैदान में 47 स्ट्रीट लाइट, भवन के पास तीन-तीन लाइट और छह लाइट बास्केटबाॅल कोर्ट के पास लगाई गई हैं।
विज्ञापन

हाल ही में परिसर में ट्रांसफाॅर्मर की स्थापना करने के बाद प्रशासनिक भवन एवं मैदान को रोशन कर दिया गया है। ट्यूबवेल का संचालन शुरू हो गया है और इससे शीघ्र ही पानी की टंकी को भरने का काम किया जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि प्रशासनिक भवन एवं मैदान में विद्युतीकरण का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed