{"_id":"5e04fac28ebc3e87ef0a8a0b","slug":"administration-s-run-on-encroachment-ghazipur-news-vns5018697118","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा
विज्ञापन
दिलदारनगर। अतिक्रमण की वजह से नगर की सड़कों पर आए दिन जाम लगने की समस्या के समाधान के लिए गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया। इससे अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी मची रही। प्रभारी निरीक्षक ने चेतावनी दी कि जो लोग भी सड़क पर अतिक्रमण करेंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अपील की कि आवागमन में अवरोध उत्पन्न न हो, इसलिए अतिक्रमण न करें।
प्रभारी निरीक्षक जयश्याम शुक्ल पुलिसकर्मियों के साथ दिन में 11 बजे सड़क पर उतर गए और अतिक्रमणकारियों की सुधि लेना प्रारंभ कर दिया। नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों सहित मुख्य बाजार मार्ग, रेलवे क्रासिंग, रेलवे फाटक एवं रेलवे लाइन के किनारे अवैध ढंग से लगे दुकानों तथा ठेला-खोमचा वालों को हटवाया। कहा कि अतिक्रमण की वजह की वजह से आए दिन नगर के विभिन्न मार्गों पर सुबह से लेकर शाम तक कई बार लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जाम में फंसे लोग जहां समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, वहीं तमाम लोगों की ट्रेनें छूट जा रही है।हा कि आज जिन लोगों का अतिक्रमण हटाया गया है, यदि दोबोरा उन्होंने अतिक्रमण किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिन लोगों ने अतिक्रमण किया है, वह स्वैच्छा से उसे हटा लें। ठेला-खोमचा वाले उन स्थानों पर दुकानें न लगाए, जिससे आवागमन करने वालों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। अधिकांश ऐसा होता है, लोगों की समस्या को देखते हुए प्रशासन द्वारा नगर को अतिक्रमण मुक्त कराया जाता है, लेकिन कुछ दिन बाद फिर से अतिक्रमण कर लिया जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। यदि ऐसा करने की सोच रखने वाले अतिक्रमणकारी है तो वह मान ले किए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित है। उधर, पुलिस की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रारंभ होते ही अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी मच गई। पुलिस द्वारा हटाने पर सामानों का नुकसान न हो, इसलिए अधिकांश खुद ही शोरशराबा के बीच अपना चौकी आदि हटाने में जुट गए। तमाम ठेला खोमचा वाले इधर - उधर हट गए।