फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   adhar

आज बनवाएं नया आधार कार्ड

Sat, 13 Feb 2021 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
adhar
गाजीपुर। नया आधार कार्ड बनवाने या फिर उसमें संशोधन कराने के लिए 13 फरवरी को डाकघरों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान आधार कार्ड नामांकन एवं अपडेशन कार्य भी कराया जा सकेगा। यह अभियान वाराणसी, भदोही, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर एवं बलिया के 129 डाकघरों में चलाया जाएगा। पोस्टमास्टर जनरल कृष्णकुमार यादव ने बताया कि पोस्ट आफिस में आधार सेवाओं का लाभ कोई भी ले सकता है। वाराणसी परिक्षेत्र में अब तक लगभग पांच लाख लोगों का आधार नामांकन एवं संशोधन किया जा चुका है। कोरोना महामारी के दौरान एक लाख 70 हजार से ज्यादा लोग लाभान्वित हुए। बताया कि डाकघरों में नया आधार नि:शुल्क बनाया जाता है। डेमोग्राफिक संशोधन (नाम, जन्म तिथि, लिंग, पता, मोबाइल, ई-मेल ) के लिए पचास रुपये और बायोमेट्रिक संशोधन (फिंगरप्रिंट, आइरिस एवं फोटो) के लिए सौ रुपये शुल्क जमा करना होगा। अभियान वाराणसी के 46, गाजीपुर के 19, जौनपुर के 27, बलिया के 22, भदोही के पांच एवं चंदौली जिले के 10 डाकघरों में चलाया जाएगा। अधीक्षक डाकघर गाजीपुर बीके पांडेय ने बताया कि विभिन्न तिथियों में विशेष अभियान चलाकर तीन फरवरी को 576, 23 जनवरी को 612 और नौ जनवरी को 615 आधार बनाए और संशोधित किए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed