फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ADG inaugurated Kotwali Gate

Ghazipur News: एडीजी ने कोतवाली गेट का किया उद्घाटन

Tue, 01 Aug 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
ADG inaugurated Kotwali Gate
फोटो...
विज्ञापन

गाजीपुर। शहर के रजदेपुर चौकी का जहां सुंदरीकरण कराया गया है, वहीं शहर कोतवाली के मुख्य गेट का निर्माण कराया गया। सोमवार को वाराणसी जोन के एडीजी रामकुमार ने दोनों जगहों पर फीता काटकर उट्घाटन किया। साथ ही निरीक्षण कर मातहतों को दिशा- निर्देश दिया।
शाम को एडीजी का काफिला रजदेपुर चौकी पहुंचा। वहां कराए गए कार्यों को सराहा। इसके बाद चौकी का निरीक्षण कर मातहतों को दिशा- निर्देश दिया। इसके बाद कोतवाली पहुंचे। जहां नवनिर्मित मुख्य गेट का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद निरीक्षण करने के बाद मातहतों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया। इस दौरान एसपी ओमवीर सिंह, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार, एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, सीओ सिटी गौरव कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


एडीजी ने एसपी संग नगर में की गश्त

गाजीपुर। वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राम कुमार और एसपी ओमवीर सिंह ने सोमवार की देर शाम नौ बजे नगर क्षेत्र में पैदल गश्त किया। एडीजी कोतवाली से विशेश्वरगंज तक गए। इस दौरान उन्होंने आमजनों से बात भी की और सुरक्षा संबंधित फीडबैक लिया। इससे पूर्व उन्होंने पुलिस चौकी रजदेपुर के भवन, भोजनालय कक्ष तथा बाउंड्रीवाल के निर्माण और नगर कोतवाली के नवनिर्मित मुख्य गेट का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इसके बाद आमजनों और व्यापार मंडल के लोगों के साथ बैठक की। उनकी समस्याओं को सुनने के साथ निस्तारण का निर्देश मातहतों को दिया। सुधार के लिए उनसे सुझाव भी लिया गया। इस मौके उन्होंने ने कहा कि दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। किसी तरह की घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed