{"_id":"6303c6f30cfbb520ab7d0011","slug":"adequate-arrangements-for-the-safety-of-girls-were-not-found-ghazipur-news-vns670361273","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिले बालिकाओं की सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिले बालिकाओं की सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध
विज्ञापन
आश्रय गृहों का सोमवार को समिति के सदस्यों ने निरीक्षण और शिविर का आयोजन किया। समिति के अध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार, पूर्णकालिक सचिव कामायनी दूबे, न्यायालय सिविल जज साधना कुमारी ने आश्रय गृहों की उपस्थिति के साथ सुविधाओं का हाल जाना।
इस दौरान स्वर्गीय शिवपूजन पाठक बालगृह बालिका रस्तीपुर में उपस्थिति पंजिका के अनुसार कर्मचारी कार्यरत थे। संस्था में आवासित बालिकाओं की संख्या उपस्थिति पंजिका के अनुसार उपस्थित रही। बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध होना चाहिए, जबकि सुरक्षा के लिए किए गए प्रबंध पर्याप्त नहीं है। समिति द्वारा आवश्यक कार्यवाही करने के दिशा-निर्देश दिया गया। बड़गांव स्थित पं. भोलानाथ मिश्र बालगृह के उपस्थिति पंजिका के अनुसार कर्मचारी कार्यरत थे। संस्था में आवासित बालकों की संख्या, उपस्थिति पंजिका के अनुसार पूर्ण रही। समिति द्वारा संबधित बालगृह अधीक्षक को निर्देशित किया गया, कि वे बच्चों के भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें एवं साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाए। समिति द्वारा अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण करते हुए बालगृह में दवा की उपलब्धता, सैनिटाइजेशन एवं कोविड- 19 की जांच के संबंध में जानकारी लिया गया। बालगृह में किसी भी बालक द्वारा किसी उत्पीड़न अथवा परेशानी का कोई उल्लेख नहीं किया गया है।
समिति के द्वारा बताया गया कि हर बच्चे को शिक्षा पाने का अधिकार है। यथा संभव हर बच्चे को उच्च शिक्षा दिलवाएं, विद्यालयों में अनुशासन बच्चों के आत्मसम्मान को चोट पहुंचाने वाला न हो। हर बच्चे को छुट्टी, खेलकूद तथा कलात्मक, सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का अधिकार प्राप्त है। बच्चों के अधिकारों से संबंधित घोषणा पत्र अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकारों के कानून में सबसे अधिक स्पष्ट एवं वृहद है। राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी एवं राजकीय संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया गया। राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे, तथा आवासित किशोर उपस्थिति पंजिका के अनुसार सभी उपस्थित मिले। राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह को निर्देशित किया गया कि शौचालय में साफ-सफाई एवं हार्पिक, साबुन, हैंडवाश, मच्छरों के लिए छिड़काव आदि की व्यवस्था करें। किसी भी बालक द्वारा किसी उत्पीड़न अथवा परेशानी का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। वन स्टाफ सेंटर, सरकारी हास्पिटल, गोराबाजार का निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका के अनुसार कर्मचारी एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुरक्षाकर्मी और होमगार्ड उपस्थित मिले। मुख्य द्वार, परामर्श कक्ष, हाल, बाथरूम एवं शौचालय में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था के लिए समिति द्वारा प्रभारी सेंटर मैनेजर को निर्देशित किया गया।