{"_id":"617c29466c052b09e47551f0","slug":"action-stick-on-buses-filling-no-tax-ghazipur-news-vns619994598","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना टैक्स फर्राटा भर रहे बसों पर कार्रवाई का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना टैक्स फर्राटा भर रहे बसों पर कार्रवाई का डंडा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैक्स बकाया होने के बाद भी सड़कों पर फर्राटा भरने वाली बसों पर संभागीय परिवहन कार्यालय ने नकेल कसा। इस दौरान विभाग ने अभियान चलाकर वाहनों से बकाया टैक्स वसूलने का कार्य शुरू किया। इसक्रम में जिले के बिरनो, दुल्लहपुर और जंगीपुर क्षेत्रों में संघन चेकिंग अभियान चलाकर एआरटीओं ने 14 बसों का चालान कर उन पर 12 से 13 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस दौरान बकाया में छह बसों को सीज किया गया। एआरटीओ की इस कार्रवाई से मानमाने ढंग से विभिन्न रूटों पर संचालित डग्गा मार वाहनों के स्वामियों में हड़कंप मचा था।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राम सिंह ने बताया कि जिले में संचालित यात्री वाहनों में 21 बसों का टैक्स लंबे समय से बकाया है। लेकिन नोटिस जारी करने के बाद भी इन बसों के स्वामी टैक्स जमा नहीं कर रहें। राजस्व कम आने के कारण विभाग की तरफ से अभियान चलाया गया। जानकारी मिली कि टैक्स बकाया वाले अधिकांश वाहन ग्रामीण इलाकों में फर्राटा भर रहे हैं, इसमें अधिकांश का टैक्स बीते पांच से दस वर्षो से बाकी है। इन वाहनों को पकड़ने के लिए एआरटीओ ने बिरनो, दुल्लहपुर और जंगीपुर थाना क्षेत्रों के विभिन्न मार्गों पर चेकिंग शुरू किया। चेकिंग के दौरान एआरटीओ ने 14 वाहनों का चालान कर उन पर जुर्माना लगाया। इस दौरान छह बसों को दुल्लहपुर थाने में सीज किया गया। दूसरी तरफ वाहन चेकिंग की जानकारी होने पर डग्गामार वाहनों संचालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान जो वाहन जहां थे, वहीं रोक दिए गए। एआरटीओ राम सिंह ने बताया कि बिना टैक्स जमा किए गए वाहनों की खैर नहीं है। लगातार टीम कार्रवाई करने में जुटी हुई है। 21 में 14 का चालान करने के साथ जुर्माना लगाया गया। जबकि छह को सीज कर दिया गया है। ओवरलोड वाहनों पर भी कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एआरटी ने जिले के शादियाबाद, बहरियाबाद और औड़िहार से आठ ओवरलोड ट्रकों का चालान कर उन पर पांच लाख 38 हजार 432 रुपये जुर्माना लगाया। इस दौरान ओवरलोड ट्रक चालक वाहनों को सड़क के किनारे खड़ाकर चेकिंग समाप्त होने की बाट जोहते रहे।