{"_id":"64343f8be205fa8e680cd6a8","slug":"action-on-seven-who-took-stunt-and-selfie-at-tajpur-dehma-station-ghazipur-news-c-20-1-148516-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ताजपुर डेहमा स्टेशन पर स्टंट और सेल्फी लेने वाले सात पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ताजपुर डेहमा स्टेशन पर स्टंट और सेल्फी लेने वाले सात पर कार्रवाई
विज्ञापन
ताजपुर डेहमा रेलवे स्टेशन मनचलों के सेल्फी प्वाइंट और स्टंट का अड्डा बनने के बाद रेलवे आरपीएफ ने मामले का संज्ञान लिया। गाजीपुर सिटी से आरपीएफ की टीम मौके पर गई। संदिग्ध रूप में घूम रहे सात युवकों पर कार्रवाई की गई। पूछताछ के बाद चालान किया गया। ताजपुर डेहमा रेलवे स्टेशन पर युवकों द्वारा आए दिन हंगामा किए जाने पर सोमवार को इस खबर को प्रमुखता से अमर उजाला ने प्रकाशित किया था। जिसके बाद खबर का संज्ञान लेते हुए आरपीएफ ने कार्रवाई की। गाजीपुर सिटी से आरपीएफ की टीम मौके पर पहंुची। आरपीएफ गाजीपुर लाया गया और रेलवे अधिनियम के तहत चालान किया गया। आरपीएफ ने ताजपुर डेहमा स्टेशन पर कुछ कर्मियों की तैनाती भी कर दी गई है।
आरपीएफ गाजीपुर सिटी के इंस्पेक्टर अमित राय सहित अन्य कर्मचारी सोमवार को ताजपुर डेहमा स्टेशन पहुंचे । वहां कुछ संदिग्ध युवकों को मौके पर पाया। वे सेल्फी लेते हुए स्टंट कर रहे थे। आने-जाने वाली महिला यात्रियों के सामने उधम मचा रहे थे। अमित राय ने बताया कि ये कार्रवाई लगातार चलती रहेगी। कुछ समय के लिए मौके पर आरपीएफ कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है।
मालूम हो कि पहले ताजपुर देडमा स्टेशन था लेकिन आठ माह पूर्व इसे हाल्ट बना दिया गया और सारे रेल कर्मचारी वहां से हटा लिए गए। जिस कारण सेल्फी लेने वालों की संख्या बढ़ गई।
विज्ञापन
(फोटो भी)