फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Accused of murdering child in encounter arrested

Ghazipur News: मुठभेड़ में बालक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 22 Feb 2024 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Accused of murdering child in encounter arrested
सेवराई (गाजीपुर)। अपहृत बालक की हत्या कर बोरे में रख बक्से में शव छिपाकर भागने वाले हत्यारोपी को पुलिस ने बुधवार की रात मिश्रौलिया गांव के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर एक बाइक, एक तमंचा, तीन खोखा और एक कारतूस बरामद किया। गोली से घायल हत्यारे को उपचार के लिए भदौरा सीएचसी भेजा गया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए बाइक से कहीं भागने के फिराक में था।
विज्ञापन

एक गांव निवासी बालक का अपहरण कर हत्या करने के मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। रात करीब 12 बजे देवल चौकी प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि बालक का अपहरण कर हत्या करने का आरोपी संजय नट बाइक से भदौरा के तरफ जा रहा है।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस घेराबंदी कर रोकने का प्रयास की तो बाइक से झटका देते हुए भदौरा की ओर भाग निकला। पुलिस ने इसकी सूचना गहमर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को दी। उस दौरान वह भदौरा तिराहे पर पुलिस के साथ मौजूद थे। जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस के साथ आगे बढ़े और घेराबंद शुरू कर दी। मिश्रौलिया गांव के पास आरोपी पुलिस टीम द्वारा घिरा देख बाइक को सड़क के बीच गिराकर पुलिस कर्मियों पर फायर करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हत्यारोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह गिर पड़ा। मालूम हो कि बालक 19 फरवरी को लापता हो गया था। बीते 20 फरवरी को परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। उसी दिन देर रात उसका शव हत्यारोपी के घर में बक्से से बरामद हुआ था।
बालक की हत्याकर शव बक्से में छिपाकर फरार हत्यारोपी बाइक से कहीं भाग रहा था। पकड़ने का प्रयास किया तो पुलिस पर फायरिंग करने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे दाहिने पैर में गोली लगी। उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। - बलवंत चौधरी, एसपी ग्रामीण


परिजनों ने शव को किया सुपुर्दे-ए- खाक
सेवराई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बालक का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। माता-पिता के साथ परिवार के अन्य सदस्यों के बिलखने से गांव के लोगों का कलेजा कांप उठा। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। इधर, पुलिस सुरक्षा के दृष्टिकोण से मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed