{"_id":"9b408bc830dbe158e6ed9ec4ec76c285","slug":"accountant-arrested-red-handed-taking-bribe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूस लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूस लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Tue, 22 Sep 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को पक्की पैमाइश के लिए पांच हजार
विज्ञापन
रुपये घूस लेते लेखपाल संघ के अध्यक्ष बसावन यादव को तहसील के सामने
गिरफ्तार कर लिया। टीम ने पूछताछ के बाद कोतवाली में केस दर्ज करा दिया।
सरैला निवासी एहसान खां ने अपनी पलिया मौजा स्थित जमीन की पक्की पैमाइश के लिए धारा 29/41 के तहत उपजिलाधिकारी कोर्ट में आवेदन किया था। एहसान का आरोप है कि इन दिनों कानूनगो का कार्य देख रहे लेखपाल बसावन
यादव पैमाइश के लिए रुपये की मांग करते हुए छह माह से दौड़ा रहे हैं। एहसान ने तीन सितंबर को वाराणसी स्थित एंटी करप्शन टीम से इसकी शिकायत कर दी। टीम ने लेखपाल को रिश्वत देने की योजना तैयार की और छापेमारी के लिए
मंगलवार का दिन तय कर दिया। टीम ने रसायन लगे नोट एहसान खां को दे दिए। एहसान खां ने लेखपाल से बातचीत की और मांगी गई रकम रामलीला मैदान के पास चाय की दूकान पर देने पहुंचे। वहां पहले से मौजूद एंटी करप्शन
टीम के सदस्यों ने लेखपाल बसावन को पांच हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। एंटी करप्शन टीम का नेतृत्व राम सागर कर रहे थे। उधर, आरोपी लेखपाल बसावन यादव का कहना है कि जिस खेत की पैमाइश होनी है, उसमें धान
लगी है। फसल कटने के बाद ही पैमाइश हो सकती है। साजिश के तहत फंसाने के लिए उनको रुपये दिए गए।