{"_id":"669ed91a529acdbedb0cc284","slug":"accountant-arrested-for-taking-bribe-of-rs-12-thousand-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-118011-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 12 हजार रुपये घूस लेते लेखाकार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 12 हजार रुपये घूस लेते लेखाकार गिरफ्तार
विज्ञापन
गाजीपुर। विजिलेंस विभाग वाराणसी की टीम ने सोमवार को विकास भवन में छापा मारकर बेसिक शिक्षा विभाग के लेखाकार को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम के अधिकारियों के मुताबिक लेखाकार एक परिचारक से उसका वेतन जारी करने के नाम पर रुपये ले रहा था।
शाजियाबाद थाना क्षेत्र के खतीबपुर निवासी सुरेश सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान, वाराणसी में लिखित शिकायत की थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक उसकी पत्नी की प्राथमिक विद्यालय डिहवां लखमनपुर क्षेत्र मनिहारी में प्रधानाध्यापिका के पद पर नियुक्त थी, जिनकी मृत्यु हो गई है। उनकी जगह पर मृतक आश्रित के रूप में उसकी नियुक्ति दस जनवरी 2024 को कंपोजिट विद्यालय डिहवां लखमनपुर क्षेत्र मनिहारी में परिचारक के पद पर हुई। लेकिन, अभी तक वेतन निर्गत नहीं किया जा रहा है। आरोप है कि वेतन का प्रकरण वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा विभाग) के यहां लंबित है, जिसे लेखाकार अजमत अकरम देख रहे हैं। आरोप है कि लेखाकार अजमत अकरम वेतन निर्गत करने /कराने के नाम पर 12 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं। लेखाकार ने कहा था है कि जब तक रुपये नहीं दोगे वेतन निर्गत नहीं होगा। इस पर पुलिस अधीक्षक, उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान, वाराणसी ने अपने स्तर से जांच कराई। इसमें आरोपों को सही पाया गया। इसके बाद विजिलेंस वाराणसी की ट्रैप टीम सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे विकास भवन आ धमकी। यहां से लेखाकार अजमत अकरम को शिकायतकर्ता से 12 हजार रुपये का रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे अपने साथ लेकर वाराणसी चली गई।
गाजीपुर विकास भवन से बेसिक शिक्षा विभाग के लेखाकार अजमत अकरम को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया है। वो एक परिचारक से उसका वेतन जारी करने के नाम पर ये रुपये ले रहा था। लेखाकार के विरुद्ध थाना उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर वाराणसी में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।-विजय मल सिंह यादव, डिप्टी एसपी ,उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान, वाराणसी
विज्ञापन
घूस का चल रहा खेल, इस साल पांच गिरफ्तार
11 जनवरीः सैदपुर के लेखपाल हरिगोविंद सिंह कुशवाहा को एंटी करप्शन की टीम ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
2 अप्रैलः सादात थाने के दरोगा आफताब आलम को एंटी करप्शन की टीम ने 25 हजार रुपये रिश्वत लेते थाने से गिरफ्तार किया।
20 जूनः डायग्नोस्टिक सेंटर के रजिस्ट्रेशन के नाम पर 40 हजार रुपये रिश्वत लेते सीएमओ के स्टोनो अनिल चौबे को एंटी करप्शन की टीम ने गोराबाजार से गिरफ्तार किया।
26 जूनः मुहम्मदाबाद तहसील से राजस्व लेखपाल सुरेंद्र सिंह यादव को एंटी करप्शन की टीम ने पांच हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।
22 जुलाई-विजिलेंस विभाग वाराणसी की टीम ने बेसिक शिक्षा विभाग के लेखाकार अजमत अकरम को 12 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार कर ले लिया।